फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Relief again: no death on second day due to Covid-19 infection

Prayagraj Corona Update: कोविड संक्रमण से दूसरे दिन भी कोई मौत नहीं 

Wed, 14 Oct 2020 11:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Oct 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Relief again: no death on second day due to Covid-19 infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जिले में मंगलवार को कोविड संक्रमण काल में लगातार दूसरे दिन राहत रही जब किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। जीरो डेथ के आंकड़ों के बीच नए संक्रमितों की संख्या भी नियंत्रण में रही। मरीज कुछ बढ़े लेकिन नए संक्रमितों की संख्या 154 पर अटक गई। वहीं संक्रमितों से ज्यादा कोरोना को मात देने वाला आंकड़ा बना रहा। 216 लोग संक्रमण मुक्त हुए। इनमें 26 विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। 190 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। 

विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक मंगलवार को जिले में 4236 संभावित संक्रमितों की कोविड जांच की गई। 154 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें सर्वाधिक 2734 जांच एंटीजन, 1228 आरटीपीसीआर और115 लोगों की जांच ट्रूनॉट से की गई। वहीं निजी पैथालाजी सेंटरों से 149 लोगों ने कोविड जांच कराई। 

विज्ञापन

पीएनबी सिविल लाइंस, एसबीआई के मैनेजर हुए संक्रमित

मंगलवार को संक्रमित हुए लोगों में पीएनबी सिविल लाइंस के मैनेजर, इसी शाखा के फाइनेंस मैनेजर, एसबीआई सिविल लाइंस के असिस्टेंट मैनेजर, एसबीआई सिविल लाइंस शाखा के फील्ड आफीसर शामिल हैं। नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक हाईकोर्ट के एआरओ, ज्वाइंट रजिस्ट्रार के साथ रेलवे के लोको पायलट, सेना के एक जवान, पीएचसी अल्लापुर के मेडिकल अफसर, रेलवे हॉस्पिटल के लैब टेक्निशियन, रेलवे के ऑफिस सुपरीटेंडेंट, सीएचसी चाका के डेंटल हाइजिनिस्ट आदि संक्रमितों की सूची में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Relief again: no death on second day due to Covid-19 infection
prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj

तीन बुजुर्गों को पुलिस के बल पर भेजा कोविड अस्पताल

कोविड संक्रमित तीन बुजुर्ग मरीजों को मंगलवार को पुलिस के बल पर एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल भेजा गया। साठ साल से अधिक उम्र के दो अन्य मरीजों का होम आइसोलेशन आवेदन निरस्त कर अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई है। रात नौ बजे तक उनकी भर्ती अस्पताल में नहीं होने पर संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दी गई है। देर रात इन दोनों संक्रमितों को उनके घर पुलिस के साथ एंबुलेंस भेजकर अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी है। डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि अधिक उम्र के कोविड संक्रमितों के इलाज में किसी तरह की कोताही न हो और वह संक्रमण से मुक्त हों, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जहां विशेषज्ञों की टीम उनका उपचार करेगी। 

कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं 233 संक्रमित

कोविड अस्पतालों और केयर सेंटरों में मंगलवार को कुल 233 मरीज भर्ती रहे। इनमें सर्वाधिक 75 एलथ्री एसआरएन अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। जिले में शाम पांच बजे तक एक्टिव मरीजों की संख्या 1761 रही। अब तक 21622 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें 14549 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। 5024 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में कोविड संक्रमण से अबतक 288 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed