फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona update: record 652 corona infected in one day, four people died

Prayagraj Corona Update: एक दिन में रिकार्ड 652 कोरोना संक्रमित, चार लोगों की मौत 

Tue, 06 Apr 2021 12:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Apr 2021 12:29 AM IST
सार

कोरोना मीटर
  • अब तक हुए संक्रमित32153
  • मौत-425
  • स्वस्थ हुए लोग
  • अस्पतालों से डिस्चार्ज- 7275
  • होम आइसोलेशन में स्वस्थ-22001
  • अस्पतालों में भर्ती संक्रमित
  • एसआरएन अस्पताल-182
  • टीबी सप्रू बेली अस्पताल-33
  • हॉट स्पॉट-653
  • एक्टिव मरीज-2452

विज्ञापन
Prayagraj Corona update: record 652 corona infected in one day, four people died
prayagraj news : कोविड की जांच कराते लोग। - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को एक दिन में अब तक के सर्वाधिक संक्रमित चिह्नित किए गए। 24 घंटे में 652 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 18 लोगों ने कोरोना को मात दी। उपचार के दौरान चार संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 425 हो गई है।

विज्ञापन

Prayagraj Corona update: record 652 corona infected in one day, four people died
prayagraj news : कोविड की जांच कराने के लिए बेली अस्पताल पहुंचे लोग। - फोटो : prayagraj

सीएमओ डॉ प्रभाकर राय के मुताबिक जिले में सोमवार को 7535 लोगों की कोविड जांच की गई। संक्रमितों में ज्यादातर में लक्षण परिलक्षित नहीं हैं। वहीं अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बड़ रही है। एसआरएन अस्पताल में 182 मरीज तथा बेली अस्पताल में 33 संक्रमित भर्ती हैं। देर रात भर्ती मरीजों की संख्या में वृद्धि संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Corona update: record 652 corona infected in one day, four people died
prayagraj news : कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद कार्ड दिखाते मरीज। - फोटो : prayagraj

शासन को भेजी जाने वाली रिपोर्ट के मुताबिक जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 2452 हो गई है। वहीं हॉटस्पॉट भी बढ़े हैं, लेकिन ताजा स्थिति पोर्टल पर अपडेट नहीं है। अभी हॉटस्पॉट 852 ही दर्ज हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. शीतांशु शुक्ला के मुताबिक सोमवार को 75 लोगों ने कोरोना को मात दी। इनमें एसआरएन अस्पताल से 18 मरीज डिस्चार्ज किए गए। वहीं 57 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। 

विज्ञापन

Prayagraj Corona update: record 652 corona infected in one day, four people died
prayagraj news : कोरोना की वैक्सीन लगवाती महिला। - फोटो : prayagraj
होली और पंचायत चुनाव के लिए आए पर नहीं बरता एहतियात, अब बढ़ा संक्रमण
हर दिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की जांच और पर्वेक्षण में सामने आया है कि होली और पंचायत चुनाव के लिए मुं्बई समेत अन्य प्रदेशों से आए लोगों की लापरवाही कोविड संक्रमण प्रसार का कारण बना है। संक्रमितों के घर गईं रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) की जांच रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हो रही है। लोगों ने बिना जांच कराए लापरवाही बरतते हुए मास्क नहीं लगाया। बाजार गए. होली खेले ही नहीं मिलने दूसरों घर भी गए। सारी स्थितियां कोविड संक्रमण प्रसार का कारण बन गया। आशंका थी कि जिस तरह होली के पहले मरीजों की संख्या बढ़ी है तो त्योहार के बाद संक्रमण प्रसार तेज होगा। वैसा ही हुई। आरआरटी टीमों के प्रभारी और जांच के नोडल डॉ अनिल संथानी के मुताबिक संक्रमण प्रसार का कारण लोगों की लापरवाही ही सामने आ रही है। उन्होंने सलाह दी है कि किसी भी कीमत पर मास्क न उतारें, बार-बार हाथ धोएं, उचित दूरी बनाए रखने समेत कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed