फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Eight new cases of Corona including AYUSH Doctor, Junior Resident

Prayagraj Corona Update: आयुष डॉक्टर, जूनियर रेजिडेंट सहित कोरोना के आठ नए मामले 

Mon, 06 Jul 2020 12:41 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jul 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Eight new cases of Corona including AYUSH Doctor, Junior Resident
prayagraj news - फोटो : prayagraj
पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच रविवार का दिन राहत देने वाला रहा। सिर्फ आठ नए मरीज ही पाए गए। इसमें करेली निवासी आयुष चिकित्सक, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का जूनियर रेजिडेंट भी शामिल है। 
विज्ञापन


आयुष डॉक्टर करेली का रहने वाला है। उसकी तबीयत तीन दिन से खराब हुई थी। वह कोरोना ओपीडी में दिखाने आया था। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एक महिला भी पॉजिटिव हुई है। वह भी एसआरएन में ही भर्ती है। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग का जूनियर रेजिडेंट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह परिसर स्थित पीजी हॉस्टल में ही रहता है। उसके पॉजिटिव आने के बाद रेजिडेंट का रूम सील कर दिया गया है और एसआरएन में ही भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Eight new cases of Corona including AYUSH Doctor, Junior Resident
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उधर, अल्लापुर के सर्वोदय नगर का 44 वर्षीय युवक, झूंसी आवास-विकास कॉलोनी का 52 वर्षीय व्यक्ति, बख्तियार ओल्ड कटरा की 33 वर्षीय महिला, बख्शीखुर्द दारागंज का 42 वर्षीय और राजरूपपुर का 73 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव आए हैं। दोनों एसआरएन की ओपीडी में गए थे। दोनों की भर्ती कर जांच कराई गई थी।

इसके बाद दोनों पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद दोनों को कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा सर्वोदय नगर, झूंसी आवास-विकास कॉलोनी के एक व्यक्ति और ओल्ड कटरा की एक युवती ने अपनी जांच कराई थी। इन सभी मरीजों की कोई टूर हिस्ट्री नहीं है और सोर्स भी नहीं है। ये लोग कैसे संक्रमित हुए स्वास्थ्य विभाग को अभी इसका पता नहीं नहीं है। 

Prayagraj Corona Update: Eight new cases of Corona including AYUSH Doctor, Junior Resident
prayagraj news - फोटो : prayagraj

शनिवार को पॉजिटिव आए लोगों में तीन बैंक कर्मचारी, पुलिस के दो जवान भी शामिल

स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी की गई सूची शनिवार को पॉजिटिव आए कुल 22 मरीजों का विवरण दिया गया है। इसके मुताबिक सर्वोदय नगर अल्लापुर का 20 वर्षीय युवक, नैनी यूनाइटेड कॉलेज के पास का 35 वर्षीय, दारागंज बख्शी तालाब का 30 वर्षीय युवक सिविल लाइंस स्थित निजी बैंक के कर्मचारी हैं। इसके साथ ही बैंक के कुल 21 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इसके अलावा रिजर्व पुलिस लाइन के 24 वर्षीय और 26 वर्षीय युवक में भी संक्रमण मिले हैं। इन दोनों को कालिंदीपुरम में क्वारंटीन किया गया था।

साउथ मलाका स्थित होटल का 27 वर्षीय कर्मचारी, कीडगंज कच्ची सड़क का 64 वर्षीय हृदय रोगी भी पॉजिटिव आया है। करेली सदियापुर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 18 वर्षीय बेटी भी दो दिन पहले पॉजिटिव आए परिवार के एक सदस्य के संपर्क में आई थीं। इसके अलावा कीडगंज नई बस्ती की 62 वर्षीय महिला और उसका 36 वर्षीय बेटा 24 जून को लखनऊ से लौटे थे। जांच में उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। सुल्तानपुर भावा के 41 वर्षीय, कच्ची सड़क दारागंज के 52 वर्षीय, झूंसी आवास-विकास कॉलोनी के 52 वर्षीय, मुंडेरा के 29 वर्षीय, जसरा शिवपुर कॉलोनी के 75 वर्षीय, करेली आर्दशनगर भावापुर के 29 वर्षीय, अल्लापुर बाघंबरी गद्दी के 46 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed