फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Dr. Anupam Jaiswal, owner of Shakuntala Hospital, dies

Prayagraj Corona Update: शकुंतला हॉस्पिटल के मालिक डा. अनुपम जायसवाल का निधन

Sun, 13 Sep 2020 01:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Sep 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Dr. Anupam Jaiswal, owner of Shakuntala Hospital, dies
prayagraj news: Dr. Anupam Jaisawal (File Photo). - फोटो : prayagraj
सिविल लाइंस स्थित शकुंतला हॉस्पिटल के मालिक डा. अनुपम जायसवाल का शनिवार को लखनऊ स्थित मेदांता में निधन हो गया। वह शनिवार की सुबह ही तबीयत बिगड़ने के बाद लखनऊ गए थे। उनके निधन से चिकित्सकों में शोक है। शहर में पोस्ट कोविड इंफेक्शन से यह दूसरे डॉक्टर की मौत हुई है। इसके पहले एसीएमओ डा. गणेश प्रसाद की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


डॉक्टर अनुपम 20 अगस्त को कोविड पॉजिटिव आने के बाद दिल्ली स्थित मेदांता में उपचार कराने चले गए थे। वहां हफ्ते भर आईसीयू में भर्ती थे। वहां से आराम मिलने के बाद सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिए गए थे। कोविड की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई थी।
विज्ञापन


हालांकि उनके फेफड़े में इंफेक्शन बना हुआ था और ऑक्सीजन लेवल भी सामान्य था। इसके बाद वह सात अगस्त को घर चले आए। बताया जा रहा है कि मेदांता के डॉक्टरों ने सलाह दी थी कि लांग टर्म इंफेक्शन होने की आशंका है। लिहाजा, दो-तीन हफ्ते तक ऑक्सीजन लेवल को बनाकर रखना होगा। डा. अनुपम यहां अपने ही हॉस्पिटल में प्राइवेट वार्ड में भर्ती थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार तक उनकी हालत ठीक थी। चर्चा है कि उन्होंने कोविड अस्पताल खोलने की भी तैयारी कर ली थी। अंदावा स्थित एक गेस्ट हाउस को 100 बेड के अस्पताल में तब्दील करने की की बात चल रही थी। लेकिन, शुक्रवार से उनकी हालत बिगड़ने लगी। उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन सामान्य नहीं हो पा रहा था। बताया जा रहा है कि उनको फ्राइब्रोसिस हो गई थी।


उपचार के लिए दिल्ली स्थित मेदांता में बात की लेकिन वहां के डॉक्टरों ने लखनऊ ले जाने को कहा। डा. अनुपम शनिवार की सुबह लखनऊ चले गए। भर्ती होने के बाद उनका सीटी एंजियोग्राफी टेस्ट कराए जाने की तैयारी चल रही थी। उसी दौरान उनकी मौत हो गई। एमए के पदाधिकारी डा. राजेश मौर्या ने बताया कि देर शाम लखनऊ से उनका शव लेकर एंबुलेंस रवाना हो चुकी है। रविवार की सुबह रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed