फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona update: Corona positive crosses one thousand with 55 new patients, three dead

Prayagraj Corona Update: 55 नए मरीजों के साथ कोरोना पॉजिटिव की संख्या एक हजार पार, तीन की मौत 

Tue, 21 Jul 2020 12:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Jul 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona update: Corona positive crosses one thousand with 55 new patients, three dead
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना ने रविवार के मुकाबले सोमवार को राहत दी। सोमवार को 55 नए मामले सामने आए। जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो प्रयागराज के जबकि एक कौशांबी का है।

विज्ञापन


तीनों की मौत एसआरएन चिकित्सालय में हुई है। मौत के बाद तीनों का अंतिम संस्कार प्रशासन द्वारा कराया गया। जिले में दो लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या भी 41 हो गई है। सीएमओ ने दोनों मौत की पुष्टि की है। पॉजिटिव आने वालों में कई लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें एसआरएन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उनकी जरूरत के मुताबिक उन्हें ऑक्सीजन या वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

विज्ञापन

Prayagraj Corona update: Corona positive crosses one thousand with 55 new patients, three dead
prayagraj news - फोटो : prayagraj

चिकित्सालय प्रशासन की सूचनानुसार मुट्ठीगंज निवासी 45 साल के व्यक्ति की तबीयत कई दिन पहले खराब हुई थी। 19 जुलाई को वह सांस लेने में तकलीफ होने के कारण भर्ती हुआ था। उसे निमोनिया की भी शिकायत थी। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। दूसरी मौत कौशांबी के एक वरिष्ठ नागरिक की हुई है। 60 वर्षीय नागरिक 18 जुलाई को एसआरएन में भर्ती हुआ था। उसे शुगर और हाइपरटेंशन की शिकायत थी। उसे ऑक्सीजन पर रखा गया लेकिन उसकी हालत नहीं सुधरी तो वेंटिलेटर पर रख दिया गया। सोमवार को दोपहर पौने तीन बजे उसकी मौत हो गई। 

Prayagraj Corona update: Corona positive crosses one thousand with 55 new patients, three dead
prayagraj news - फोटो : prayagraj

अस्पताल पहुंचने के बाद टहलता रहा पॉजिटिव, डेढ़ घंटे बाद दम तोड़ा

अल्लापुर निवासी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की रविवार की रात आठ बजे  स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचने के बाद डेढ़ घंटे दम तोड़ दिया। वह चिकित्सालय में डेढ़ घंटे तक वार्डों में टहलता रहा। इस दौरान उसे उपचार नहीं मिल सका। बाद में 108 नंबर की एंबुलेंस कर्मचारी उसकी हालत देखते हुए उसे स्ट्रेचर पर लिटा दिया। इसके बाद उसे डॉक्टर देखने आए। उसे वार्ड में ले गए लेकिन वहां पहुंचते-पहुंचते उसने दम तोड़ दिया।

हालांकि, 60 वर्षीय नागरिक को ब्राडडेड बताया जा रहा है। इसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले तो रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे समय पर हॉस्पिटलाइज्ड नहीं कराया गया। उसकी हालत गंभीर हुई तो उसे एसआरएन भेजा गया। वहां पहुंचने पर पहले तो उसे टहलाया जाता रहा। समय पर उपचार नहीं मिल सका। इस वजह से उसकी रात 11 बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed