फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Corona continues to wreak havoc in Prayagraj, 236 new infected found, three killed

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना का कहर जारी, 236 नए संक्रमित मिले, चार लोगों की जान गई

Mon, 10 Aug 2020 09:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Aug 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Corona continues to wreak havoc in Prayagraj, 236 new infected found, three killed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
प्रयागराज में सोमवार को 236 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। साथ ही तीन लोगों की संक्रमण से जान चली गई। जांच के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर 101 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 4270 पहुंच गई है। अब तक 1965 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 78 पहुंच गई है, जबकि अब तक कुल 1720 केस एक्टिव हैं। होम आईसोलेशन में 112 लोगों को शिफ्ट किया गया है। अब तक कुल 507 लोग होम आईसोलेशन में शिफ्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोविड-19 एल-1 चिकित्सालय कोटवा एट बनी में 49 संक्रमित भर्ती हैं। एल-1 कोविड केयर सेंटर रेलवे हॉस्पिटल में 42, एल-1 कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम में 130, एल-1 समकक्ष यूनानी मेडिकल कॉलेज लूकरगंज में 65 मरीज भर्ती हैं। एल टू चिकित्सालय यूनाइटेड मेडिसिटी एंड मेडिकल कॉलेज रावतपुर में 30 मरीज भर्ती हैं। इसी तरह तेज बहादुर सप्रू (बेली हास्पिटल) एल-2 चिकित्सालय में 59, एसआरएन एल-3 चिकित्सालय में 116 मरीज भर्ती हैं। होम आईसोलेशन में कुल 1414 मरीज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Corona continues to wreak havoc in Prayagraj, 236 new infected found, three killed
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना ने सोमवार को भी कहर बरपाया। 236 नए संक्रमित मिलने के साथ जिले में पॉजिटिव होने वालों की कुल संख्या 4270 पहुंच गई है। इसमें 1965 लोग घर जा चुके हैं, जबकि 1720 एक्टिव केस हैं। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि रिपोर्ट निगेटिव आने पर सोमवार को 101 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके अलावा 112 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। 

Prayagraj Corona Update: Corona continues to wreak havoc in Prayagraj, 236 new infected found, three killed
prayagraj news - फोटो : prayagraj

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को कोरोना के 233 केस सामने आए थे। सोमवार को इसमें तीन का इजाफा हुआ। अस्पतालों से छुट्टी पाने वाले भी एक दिन पहले के मुकाबले पांच ज्यादा हैं। इसके अलावा सोमवार को 112 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ, जो रविवार के मुकाबले 34 अधिक है। सीएमओ के मुताबिक अब तक 507 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। 

Prayagraj Corona Update: Corona continues to wreak havoc in Prayagraj, 236 new infected found, three killed
prayagraj covid-19 news - फोटो : prayagraj
सोमवार को कोटवा-बनी से 10, कालिंदीपुरम से 48, रेलवे से नौ, यूनानी मेडिकल कॉलेज से नौ, बेली से 14, यूनाइटेड मेडिसिटी से पांच व एसआरएन चिकित्सालय से छह लोगों को छुट्टी दी गई। उधर कोटवां-बनी में 49, रेलवे हॉस्पिटल में 42, कालिंदीपुरम में 130, यूनानी मेडिकल कॉलेज में 65, यूनाईटेड मेडिसिटी में 30, बेली में 59 और एसआरएन में 116 मरीज भर्ती हैं। सोमवार की रात आठ बजे तक 1414 लोग होम आइसोलेशन में जा चुके थे। इसके अलावा 1681 लोगों के स्वाब सैंपल लिया गया और 1974 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed