फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Corona continues to wreak havoc, 11 killed, 2236 newly infected

Prayagraj Corona Update: कोरोना का कहर जारी, 11 की मौत, 2236 नए संक्रमित

Sat, 17 Apr 2021 01:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Apr 2021 01:31 AM IST
सार

  • शहर को कोविड अस्पताल हुए फुल, नए मरीज भटकने के लिए मजबूर

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Corona continues to wreak havoc, 11 killed, 2236 newly infected
prayagraj news - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन संक्रमितों के रिकार्ड मामले सामने आ रहे हैं। जिले में शुक्रवार को कोरोना से जहां 11 संक्रमितों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं 24 घंटे के दौरान 2236 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए । सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय के मुताबिक जिले में शुक्रवार को कुल 11969 लोगों की कोविड जांच की गई। कोविड अस्पतालों से कुल 55 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं 808 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। कुल 863 लोगों ने कोरोना को मात दी। सीएमओ ने बताया कि 24 घंटे में 11 संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Corona continues to wreak havoc, 11 killed, 2236 newly infected
prayagraj news : कोविड टीकाकरण। - फोटो : prayagraj

शहर के कोविड अस्पताल हुए फुल, भटक रहे मरीज
कोविड मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण शहर के सभी कोविड अस्पताल फुल हो गए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या चौंकाने वाली है। शहर में हालात ऐसे हैं कि संक्रमितों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं। सरकारी कोविड अस्पतालों को मरीजों के भर्ती करने के लिए बेड नहीं हैं, यही स्थिति निजी कोविड अस्पतालों की भी है। उपचार के दौरान जान गंवाने वालों और डिस्चार्ज हो रहे मरीजों के खाली बेड पर भर्ती होने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। जिम्मेदार जानकारी देने और व्यवस्था संबंधी जानकारी देने से कतरा रहे हैं। अव्यवस्थाओं पर पर्दा डालने के लिए देर रात सिर्फ कुल जांच और संक्रमितों का आंकड़ा मुश्किल से सार्वजनिक किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Corona continues to wreak havoc, 11 killed, 2236 newly infected
prayagraj news - फोटो : prayagraj
अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों का नहीं हो रहा उपचार
मंडल के दो बड़े एसआरएन और बेली अस्पताल  में सामान्य ओपीडी ठप है। कई बड़े निजी चिकित्सालयों में कोविड मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अन्य निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में सामान्य रोगियों का इलाज कराना मुश्किल हो रहा है। सदियापुर के रामश्रय ने बताया कि वह पेट की बीमारी से पीड़ित हैं। एसआरएन अस्पताल के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में इलाज चल रहा था। अब वह ओपीडी ठप होने से वह इलाज के लिए भटक रहे हैं। निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में काफी दूर से उन्हीं मरीजों को देखा जा रहा है, जो पहले से पंजीकृत हैं। कौड़िहार के हरिराम शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत पर पास स्थित सीएचसी ले जाया गया। वहां बताया गया कि उन्हें हार्टअटैक आया है। निजी अस्पतालों ने भर्ती किया नहीं। एसआरएन की इमरजेंसी में जांच और इलाज के बाद उन्हें कॉर्डियोलॉजी विभाग के आईसीयू में किसी तरह भर्ती कराया गया तब जाकर जान बची। यह मामले बानगी भर हैं, परेशान लोगों की संख्या हजारों में है, जिन्हें इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed