Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 52 नए संक्रमित मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना ने बुधवार को फिर कहर ढाया। दूसरी बार 52 नए मामले सामने आए, इसमें अधिकतर युवा हैं। एक निजी संस्थान के तीन कर्मचारी, एसआरएन के दो और चिल्ड्रेन हॉस्पिटल का एक कर्मचारी और उसकी बेटी भी पॉजिटिव मिली है। म्योराबाद के कोरोना की चपेट में आए 80 वर्षीय रिटायर्ड आईजी के परिवार के पांच लोग संक्रमित हुए हैं। पॉजिटिव आने वालों में 16 युवतियां शामिल हैं।
कोरोना के नोडल इचंार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि पॉजिटिव आने वालों में म्योराबाद में रिटायर्ड आईजी के परिवार के पांच सदस्य, जिसमें 31 वर्ष, 40 वर्ष पुरूष, पांच वर्ष और 10 वर्ष के दो बच्चे, महिला 32 वर्ष, अल्लापुर का 26 वर्षीय व 34 वर्षीय युवक, करेलाबाद की 35 वर्ष महिला, सात वर्ष की बच्ची शामिल हैँ।
इसी क्रम में दारागंज का 42 वर्षीय व्यक्ति, शंकरगढ़ का 63 वर्षीय व्यक्ति, चांदपुर सलोरी का 40 साल का पुरुष, कीडगंज का 32 वर्षीय, बीएसए रेलवे ग्राउंड का 32 वर्षीय, मुंडेरा का 33 वर्षीय, न्यू झूंसी का 46 वर्षीय, मेडिकल कॉलेज कैंपस की 40 वर्ष और 35 वर्ष की स्वास्थ्य कार्यकर्ता, नैनी का 50 वर्ष का अधेड़, लाउदर रोड का 33 वर्षीय युवक, खुल्दाबाद का 60 वर्षीय, मेंहदौरी कॉलोनी का सात वर्षीय बच्चा, प्रीतमनगर का 67 साल का बुजुर्ग, करेली का 35 वर्षीय युवक, सोरांव इस्माइलपुर का 38 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना की चपेट में आए गए।
इसके अलावा शंकरघाट कॉलोनी का 50 वर्ष, नैनी का 38 वर्ष, अरैल का 67 वर्षीय बुजुर्ग, मधवापुर का 49 वर्षीय अधेड़, मेजा का 35 वर्षीय युवक, कीडगंज की 31 वर्ष की युवती, चिल्ड्रेन हॉस्पिटल की 46 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी और उसकी 23 वर्षीय बेटी, मटियारा रोड की 18 वर्ष की युवती, अतरसुइया का 50 वर्षीय अधेड़, 15 वर्षीय किशोर, 25 वर्षीय युवती, शंकरगढ़ पीपीजीसीएल का 45 वर्षीय कर्मचारी, बारा शंकरगढ़ का 45 वर्षीय, कौशाम्बी का 30 वर्षीय युवक, 48 वर्ष का अधेड़, अलोपीबाग की 43 वर्षीय महिला, कीडगंज की युवती, अनंतनगर की 12 साल की किशोरी, राजरूपपुर का 42 साल का व्यक्ति, जार्जटाउन का एक युवक, चौफटका के 32 वर्षीय युवक, मुट्ठीगंज का 20 वर्षीय युवक, कीडगंज के 40 वर्षीय व्यक्ति, लूकरगंज का 20 वर्षीय युवक तथा सोरांव की 16 साल की किशोरी की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
संक्रमित मिले 15 लोगों में कोरोना की पुष्टि एंटीजन टेस्ट में हुई, जबकि दो की ट्ू नॉट मशीन से। दो मरीज निजी अस्पताल से पॉजिटिव आए हैं। नए मामले आने से जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी दो दर्जन से अधिक बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी स्थानों पर सैनिटाइजेशन की कार्रवाई करवाई जाएगी।
न्यायमूर्ति के बैंच सचिव सहित 24 की रिपोर्ट आई निगेटिव, गए घर
कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच बुधवार को राहत देने वाली खबर भी रही। बुधवार को 24 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को घर भेज दिया गया। इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक न्यायमूर्ति के बैंच सचिव भी शामिल हैं। छुट्टी पाने वालों में नौ लोग कोटवा-बनी अस्पताल के हैं जबकि 15 स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से घर गए हैं।
छुट्टी पाने वालों में चाका, राजकीय बालिका गृह से दो-दो, हंडिया बख्शी खास, सलोरी, तेलियरगंज, कीडगंज, हंडिया, करेली, रेलवे कॉलोनी सहित कुल 24 लोग शामिल हैं। इस मौके पर कोटवा-बनी पर डॉ0 वीके मिश्रा, डॉ0 अमृत लाल, डॉ0 उत्सव सिंह आदि मौजूद रहे।
कोरोना पॉजिटिव महिला का सामान्य प्रसव हुआ, संख्या पहुंची 17
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव महिला का सामान्य प्रसव हुआ। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। यह पहला मौका है जब किसी कोरोना पॉजिटिव महिला का सामान्य प्रसव हुआ है। चिकितसालय में अभी तक 16 कोरोना पॉजिटिव महिला का सिजेरियन से प्रसव हुआ। विभागाध्यक्ष प्रो0 अमृत चौरसिया ने इसे अपनी उपलब्धि बताई। कहा कि सामान्य प्रसव होने से उनका हौसला और बढ़ा है।
फतेहपुर की महिला प्रसव कराने के लिए पहले निजी अस्पताल गई थी लेकिन वहां से रेफर कर दी गई। यहां उसका सामान्य प्रसव कराया गया। महिला को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है जबकि बच्चे को संदिग्ध वार्ड में रखा गया है। 24 घंटे बाद बच्चे की कोरोना की जांच कराई जाएगी। विभागाध्यक्ष के मुताबिक जच्चा और बच्चा फिलहाल स्वस्थ्य हैं। शिशु का वजह तीन किलो है।