फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: 60 new corona infected, two killed

Prayagraj Corona Update: 60 नए कोरोना संक्रमित, दो की गई जान

Fri, 04 Dec 2020 12:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Dec 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 60 new corona infected, two killed
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

जिले में बृहस्पतिवार को 5253 लोगों की कोविड जांच की गई। संक्रमण के 60 नए मामले सामने आए। फिलहाल हर दिन पॉजिटिव मरीजों की घटती संख्या राहत देने वाली है। वहीं कई दिन बाद दो संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन


नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक बृहस्पतिवार को हुई कोविड जांच में सीएमओ उन्नाव की रिपोर्ट दूसरी बार भी पॉजिटिव आई है। वहीं एसआरएन अस्पताल के मेडिसिन विभाग के एक जूनियर डॉक्टर भी संक्रमित हुए हैं। बुधवार को एलथ्री अस्पताल के तीन डॉक्टर संक्रमित हुए थे। एक निजी अस्पताल में डायलिसिस यूनिट के मैनेजर, एक अधिवक्ता, बेसिक स्कूल के एक शिक्षक समेत कुल 60 लोग संक्रमित हुए हैं। जिले में अबतक कुल 26803 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: 60 new corona infected, two killed
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

नोडल अधिकारी के मुताबिक संक्रमितों के मुकाबले संक्रमणमुक्त होने वालों का प्रतिशत राहत देने वाला है। अब तक 6458 लोगों को विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 19233 लोग होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं।  दो लोगों की मौत के साथ कोविड संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 347 पर पहुंचा है। 

डॉ. सहाय ने बताया कि एसआरएन अस्पताल में 65, बेली में 21 और यूनाइटेड मेडिसिटी में 20 संक्रमित भर्ती हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या करीब पांच महीने बाद 765 पर आई है।

Prayagraj Corona Update: 60 new corona infected, two killed
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

कोविड वैक्सीन के लिए विवरण न देने वाले  नर्सिंग होम का पंजीकरण नवीनीकरण नहीं 

चिकित्सा विभाग की ओर से मांगी गई कर्मचारियों संबंधी सूचनाओं के प्रति नर्सिंग होम, क्लीनिक, डाइग्नोस्टिक सेंटर, पैरामेडिकल इंस्टीटूयूट संचालक गंभीर नहीं है। इस लापरवाही से कोविड टीकाकरण की तैयारियां बाधित हो रही हैं। अब निश्चित अवधि में सूचना न देने वाले चिकित्सीय संस्थानों के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। ऐसी सूची में करीब 225 संस्थान शामिल हैं। सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि करीब सवा दो सौ ऐसे नर्सिंग होम, क्लीनिक आदि चिकित्सकीय संस्थानों से कर्मचारियों की सूची प्राप्त नहीं कराई गई है। इससे कोविड टीकाकरण की प्रारंभिक तैयारियां बाधित हो रही हैं। फिलहाल सूचनाएं ने देने वालों के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed