Prayagraj Corona Update: दो अधिवक्ताओं समेत 55 नए कोविड संक्रमित, एक की गई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण का प्रसार सोमवार को चार माह पहले के स्तर पर पहुंचने से आम लोगों ने ही नहीं स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने भी राहत की सांस ली है। 24 घंटे में दो अधिवक्ताओं, दो शिक्षकों समेत कुल 55 लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं एक दिन में अब तक सर्वाधिक 6415 लोगों की कोरोना जांच को सैंपल लिए गए। उपचार के दौरान एक संक्रमित की मौत हुई। संक्रमितों से ज्यादा 89 लोगों ने संक्रमण को मात दी।
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक कोरोना संक्रमण कम होने का क्रम जारी है। सोमवार को जुलाई माह के पहले सप्ताह वाली स्थिति रही। तब संक्रमितों का आंकड़ा 50 से 55 का था, जो पांच सौ के पार तक गया था। अब राहत की बात है, लोगों की जांच में वायरल लोड की कमी भी रिपोर्ट में दिख रही है। उन्होंने बताया कि त्योहार पर लोगों की आवाजाही बढ़ने और बाजारों में भीड़ होने के बाद की स्थितियों पर नजर है। संभावना है कि लोगों ने लापरवाही की तो एक बार फिर संक्रमण बढ़ सकता है। विभाग ने इस संबंध में तैयारियां की हैं।
सीएमओ ने बताया कि सोमवार को 15 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। वहीं 74 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। अब एक्टिव केस सिर्फ 816 हैं। यह राहत की बात है। उन्होंने बताया कि एलथ्री एसआरएन अस्पताल में 75, एल टू बेली अस्पताल में 39 तथा निजी क्षेत्र के यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज में 20 मरीज भर्ती हैं। एक मरीज की मौत के बाद कोविड संक्रमण से अब तक 322 लोगों की जान जा चुकी है।