फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: 368 new infected, four killed

Prayagraj Corona Update: 368 नए संक्रमित मिले, चार की मौत

Thu, 27 Aug 2020 12:32 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Aug 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 368 new infected, four killed
corona virus - फोटो : sociol media
जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, बुधवार को फिर रिकार्ड 368 मरीज मिले। मंगलवार के मुकाबले मरीजों की संख्या 30 अधिक रही। इसके अलावा चार लोगों की मौत भी हो गई। इसमें पीएचसी का एक चिकित्साधिकारी भी शामिल है।
विज्ञापन


 कोरोना के नोडल अफसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि जिले में कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या आठ हजार पार कर 8183 हो गई है। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई के मुताबिक रिपोर्ट निगेटिव आने पर बुधवार को 63 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन


इसमें कोटवां-बनी से पांच, कांलिदीपुरम से नौ, रेलवे चिकित्सालय से सात, यूनानी से 11, बेली से 15, निजी अस्पताल से एक, एसआरएन चिकित्सालय से 15 व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा 130 लोगों का होम आइसोलेशन भी पूरा हुआ है। अब तक होम आइसोलेशन पूरा करने वालों की कुल संख्या 2748 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में 1679 संक्रमित होम आइसोलशन में हैं। एक्टिव केसों की संख्या 2170 हो गई है। बुधवार को 3111 लोगों के स्वाब सैंपल लिए गए और 1869 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार देर रात तक कोटवां-बनी में 48, रेलवे के अस्पताल में 58, कालिंदीपुरम में 65, यूनानी में 31, बेली में 89, दो निजी चिकित्सालयों में 61, एसआरएन में प्रयागराज के 140 मरीज भर्ती थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed