फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: 2436 new records of corona found in Prayagraj, 14 killed

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना का फिर नया रिकार्ड 2436 संक्रमित मिले, 14 की मौत

Sun, 18 Apr 2021 01:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Apr 2021 01:19 AM IST
सार

  • 998 हुए संक्रमण मुक्त, 64 को अस्पतालों से मिली छुट्टी
  • 11567 की हुई जांच, एसआरएन, बेली, रेलवे में बेड के लिए भटके मरीज

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 2436 new records of corona found in Prayagraj, 14 killed
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

विस्तार

जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को 24 घंटों के दौरान जहां 2436 नए संक्रमित मिले, जबकि 14 लोगों की जान चली गई। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को दो सौ अधिक नए मरीज मिले। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक शनिवार को कोरोना की चपेट में आने वाले और जान गंवाने वालों की संख्या अब तक का रिकार्ड है। हालांकि, राहत वाली बात यह भी रही कि शनिवार को 998 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए। 

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: 2436 new records of corona found in Prayagraj, 14 killed
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि शनिवार को 11567 लोगों की जांच की गई। उसमें से 2436 संक्रमित मिले। संक्रमित होने वालों से स्वास्थ्य विभाग की टीम जानकारी हासिल कर रही है। हालांकि, अस्पतालों के हालात अभी ठीक नहीं हैं, नए मरीजों के लिए वहां जगह नहीं है। एसआरएन चिकित्सालय, बेली और रेलवे अस्पताल तो पूरी तरह फुल हो गए हैं। निजी अस्पतालों में भी बेड अब गिनती के बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: 2436 new records of corona found in Prayagraj, 14 killed
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
इसको लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी चिंतित हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रह है कि ऐसी स्थिति में वे क्या करें। हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। मरीजों को एसआरएन चिकित्सालय, बेली और रेलवे अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लोग भटकते रहे। कुछ लोग निजी अस्पतालों में शिफ्ट हुए हैं। शनिवार को राहत वाली बात यह भी रही कि कुल 998 लोग संक्रमण से मुक्त हो गए। इसमें 64 को एसआरएन, बेली और निजी अस्पताल से छुट्टी दी गई जबकि, 934 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। 

ऑक्सीजन मिलने के बाद अस्पतालों का संचालन शुरू
शुक्रवार को एसआरएन, बेली, रेलवे सहित सभी संचालित कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई मांग के अनुरूप की गई। नैनी स्थित परेरा हाट डिस्ट्रीब्यूशन का काम देख रहे पीएन मिश्रा ने कहा कि शनिवार को ऑक्सीजन की सप्लाई कर हालात सामान्य कर दिए गए। उन्होंने बताया कि जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। कंपनी की दोनों यूनिटों से पर्याप्त मा़त्रा में ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। जहां जरूरत होगी, वहां तुरंत आपूर्ति कर दी जाएगी।  उधर, ऑक्सीजन की आपूर्ति होने के बाद ओझा हॉस्पिटल सहित अन्य अस्पताल भी संचालित हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed