फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: 220 new corona infected, two dead

Prayagraj Corona Update: कोरोना के 220 नए संक्रमित मिले, दो की मौत

Wed, 19 Aug 2020 12:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Aug 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 220 new corona infected, two dead
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना ने मंगलवार को 220 और लोगों को चपेट में ले लिया। संक्रमितों की संख्या सोमवार के मुकाबले 56 अधिक रही। दो लोगों की मौत भी हुई है। 56 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर चले गए और 170 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा कर लिया। एक्टिव केसों की संख्या 1597 है। 
विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि 220 नए संक्रमित मिलने से जिले में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 5835 हो गई है। इसमें से 2622 ठीक होकर घर जा चुके हैं और 1417 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को कोटवा-बनी से पांच, कालिंदीपुरम से 16, रेलवे चिकित्सालय से पांच, यूनानी मेडिकल कॉलेज से दो, बेली से 15, निजी अस्पताल से एक, एसआरएन चिकित्सालय से 12 लोगों को डिस्चार्ज किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटवां-बनी में 41, रेलवे अस्पताल में 31, कालिंदीपुरम 56, यूनानी में 33, निजी हॉस्पिटल में 32, बेली में 69 और एसआरएन में 141 मरीज भर्ती हैं। 1485 लोग होम अभी आइसोलेशन में हैं। 1796 लोगों का स्वाब सैंपल लिया गया है और 985 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।  

मंगलवार को जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनमें धूमनगंज निवासी 63 वर्षीय व शिवकुटी के रहने वाले 68 वर्षीय बुजुर्ग हैं। दोनों की मौत एसआरएन में हुई है। धूमनगंज निवासी बुजुर्ग 16 अगस्त को भर्ती हुए थे।

उन्हेें बीपी, टीबी और निमोनिया की समस्या बताई जा रही है। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि उपचार के दौरान सोमवार की रात दो बजे उनकी मौत हुई। जबकि शिवकुटी निवासी बुजुर्ग 17 अगस्त को भर्ती हुए थे।


उन्हें शुगर, गुर्दे की दिक्कत थी। उनकी मौत मंगलवार की शाम 4.30 बजे हुई है। मौत के बाद दोनों के शवों को जिला प्रशासन को सौंप दिया गया। जिला प्रशासन के अफसरों ने फाफामऊ में शवों का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed