{"_id":"5f7b8471df470919972b13de","slug":"prayagraj-corona-update-189-more-positive-including-professors-of-allahabad-university-mnnit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: इलाहाबाद विवि, एमएनएनआईटी के प्रोफेसरों समेत 189 और हुए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: इलाहाबाद विवि, एमएनएनआईटी के प्रोफेसरों समेत 189 और हुए पॉजिटिव
Tue, 06 Oct 2020 10:21 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण का प्रसार दो महीने बाद आंकड़ों के लिहाज से कुछ कम हुआ है। सोमवार को कोविड जांच के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय और एमएनएनआईटी के दो प्रोफेसरों सहित189 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं होम आइसोलेशन में रहने वाले 13090 मरीज ठीक हो चुके हैं। 24 घंटे में कोरोना संक्रमित तीन लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को 239 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए। इनमें से 220 मरजों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। विभिन्न कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों से 19 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
विज्ञापन
prayagraj news : Corona News prayagraj
- फोटो : prayagraj
सीएमओ के मुताबिक विभिन्न कोविड अस्पतालों, केयर सेंटरों में 242 मरीज भर्ती हैं। इनमें कालिंदीपुर कोविड केयर सेंटर में 37, रेलवे हॉस्पिटल में 24, तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में 43, यूनाइटेड मेडिसिटी में 21 और साईंनाथ वात्सल्य एएमए हॉस्पिटल में 30 मरीज भर्ती हैं। सर्वाधिक 87 संक्रमित एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं।
नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक नए संक्रमितों में इविवि के एक और एमएनएनआईटी के एक प्रोफेसर शामिल हैं। भारतीय स्टेट बैंक के एक डिप्टी मैनेजर के साथ मेडिकल कॉलेज का एक एमबीबीएस छात्र संक्रमितों में शामिल हैं। वहीं पांच अधिवक्ताओं के भी संक्रमित होने की पुष्टि कोविड जांच के बाद हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 20, 265 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में तीन संक्रमितों की मौत हो गई। उनकी मौत का कारण अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित होना बताया गया है।