{"_id":"5f80bc8efa718f45d61e132b","slug":"prayagraj-corona-update-178-new-positives-including-vice-chancellor-for-shuats","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: शुआट्स के प्रति कुलपति समेत 178 नए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: शुआट्स के प्रति कुलपति समेत 178 नए पॉजिटिव
Sat, 10 Oct 2020 01:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को शुआट्स के प्रति कुलपति समेत 178 नए कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 204 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। एक संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसी के साथ कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 284 हो गई है। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक जांच का दायरा बढ़ाते हुए शुक्रवार को 4883 सैंपल लिए गए। जिनमें 3179 एंटीजन, 1570 आरटीपीसीआर तथा 134 की जांच ट्रूनॉट से की गई। रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में 178 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
prayagraj news : Corona News prayagraj
- फोटो : prayagraj
जिले में शुक्रवार को संक्रमण मुक्त होने वाले 204 लोगों में 29 को विभिन्न कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों से डिस्चार्ज किए गए। वहीं 175 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। इसके साथ ही अब तक जहां 13835 लोग होम आइसोलेशन में संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं 4926 लोगों को विभिन्न कोविड अस्पतालों से संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Zycov-D Corona Vaccine
- फोटो : Twitter@RT