{"_id":"5f835e1d5cf7176ba67ff8cd","slug":"prayagraj-corona-update-163-new-covid-19-positive-in-prayagraj-today-two-death-from-epidemic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में घटे संक्रमित, 163 नए कोविड पॉजिटिव, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में घटे संक्रमित, 163 नए कोविड पॉजिटिव, दो की मौत
Mon, 12 Oct 2020 10:14 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई। 24 घंटे में 163 नए कोविड पॉजिटिव चिह्नित किए गए। वहीं 199 लोगों ने कोरोना को मात दी। इनमें 23 मरीज विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। 176 संक्रमितों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। इसके पहले शनिवार को 218 संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने 163 नए कोविड संक्रमितों के साथ जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 21322 हो गई है। वहीं दो मौतों के साथ संक्रमण से हुई मौतों का आंकड़ा 288 पर पहुंच गया है। जिन दो लोगों की मौत हुई उनमें एक कैंसर तो दूसरा लीवर सिरोसिस से पीड़ित था। भर्ती होने के कुछ घंटे के भीतर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
prayagraj news : Corona News prayagraj
- फोटो : prayagraj
176 लोगों के साथ अब तक जिले में 14153 लोग होम आइसोलेशन पूरा कर संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोरोना काल में विभिन्न अस्पतालों कोविड केयर सेंटर से 4974 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1907 है।
अस्पतालों में भर्ती है 214 कोरोना संक्रमित
विभिन्न कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में 214 लोगों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। इनमें सर्वाधिक 74 एल थ्री कोविड अस्पताल एसआरएन में भर्ती हैं। कालिंदीपुरम 23, रेलवे हॉस्पिटल में 10, बेली चिकित्सालय में 59, यूनाइटेड मेडीसिटी में 27, साईंनाथ वात्सल्य एएमए हॉस्पिटल में 21 मरीज भर्ती हैं।
Zycov-D Corona Vaccine
- फोटो : Twitter@RT