Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में मिले कोरोना के 16 नए मरीज, दो की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 300 के पार
कोरोना मीटर
- जिले में कुल मरीजों की संख्या- 332
- पिछले 24 घंटों में मिले नए मरीज- 16
- मरीज ठीक होकर गए घर- 238
- अब तक जिले में कुल हॉटस्पाट-171
- अब तक कितनी मौत-12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमित दोनों महिलाओं की मौत एसआरएन अस्पताल में हुई है। इनमें एक महिला मालवीय नगर की रहने वाली हैं। उन्हें 29 जून की शाम गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।
नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. सुजीत कुमार के मुताबिक बुजुर्ग महिला शूगर समेत कई बीमारियों से पीड़ित थीं। उसी दिन उनकी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटीलेटर का सपोर्ट दिया गया लेकिन बुधवार रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
कोरोना के नोडल प्रभारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक बृहस्पतिवार को जिस परिवार के आठ लोग संक्रमित पाए गए उनके मुखिया 29 जून को पाजिटिव आए थे। जीटीबी नगर करेली के निवासी इस मरीज के घर के आठ लोग संक्रमित पाए गए हैं।
इनमें मुखिया की 87 वर्षीय मां की बुधवार रात एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। वह दिल की बीमारियों से पीड़ित थीं। उनकी मौत के बाद बृहस्पतिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
कोरोना संक्रमितों में एसआरएन अस्पताल की एक और स्टाफ नर्स शामिल हो गई है। जार्ज टाउन थाना के समीप रहने वाली इस नर्स को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसके घर वालों की जांच भी कराई जा रही है।
वहीं, एक दवा कंपनी में बतौर एमआर कार्य करने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। वह करेली के रहने वाले हैं। सर्दी, जुकाम, खांसी (आईएलआई) सिम्टम पर उनकी जांच कराई गई थी। वह जिस इलाके में रहते हैं, उसे हॉट स्पाट घोषित कर सील कर दिया गया है। उनके परिवारीजनों और संपर्कियों को होम क्वारंटीन कर कोविड जांच कराई जाएगी।
कोरोना संक्रमितों में बालिका संरक्षण गृह की दो संवासिनी भी शामिल हैं। यहां रहने वाली सभी की जांच कराई गई, जिसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। कीडगंज कृष्णा नगर के रहने वाले एक व्यक्ति में भी (आईएलआई) लक्षण दिखे थे। इस पर उनकी कोविड जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉ
जिटिव आई।
डफरिन में प्रसव पूर्व जांच, रिपोर्ट पॉजिटिव
जिला महिला चिकित्सालय डफरिन में प्रसव कराने आई महिला भी कोरोना संक्रमितों की सूची में शामिल हैं। उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। नवजात की जांच 24 घंटे बाद कराई जाएगी। प्रसव के पहले कराई गई जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह ऊंचवागढ़ी राजापुर निवासिनी एक युवती जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी का भाई भी संक्रमित
संक्रमितों की सूची में शामिल शांतिपुरम फाफामऊ निवासी (आईएलआई) लक्षणों के आधार पर जांच कराने पहुंचे थे। सर्वे टीम की संस्तुति पर कोविड जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव पाए गए हैं। वह स्वास्थ्य विभाग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के भाई हैं। उनके परिवारी जनों और संपर्कियों की भी जांच कराई जाएगी। फिलहाल सभी को होम क्वारंटीन कराया गया है।
शहर में छह नए हॉट स्पाट, संख्या हुई 171
शहर में बृहस्पतिवार को छह नए हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए। इनके साथ ही जिले में हॉटस्पाट की संख्या 171 हो गई है। नए हॉटस्पाट बने इलाकों में करेली का ई-ब्लाक, जार्जटाउन पुलिस चौकी के पास, ऊंचवागढ़ी राजापुर, दायरा शाह अजमल (अटाला), नूरूल्ला रोड (बालिका गृह), कृष्णानगर कीडगंज हैं।
इन सभी स्थानों पर बैरीकेडिंग कर सीलबंदी की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आसपास के करीब 250 घरों में रहने वालों की स्क्रीनिंग और लक्षणों के आधार पर संदिग्धों की कोविड जांच कराई जाएगी।
दवा कारोबारी समेत दस लोगों ने दी कोरोना को मात, एसआरएन से डिस्चार्ज
बृहस्पतिवार को दस लोगों ने कोरोना को मात दी। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल एल थ्री में भर्ती इन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें घर भेजा गया। अस्पताल के नोडल प्रभारी कोरोना डॉ. सुजीत के मुताबिक संक्रमण मुक्त होकर घर जाने वालों में दो अस्पताल के हेल्थ वर्कर भी हैं। डिस्चार्ज होने वालों में कल्याणी देवी निवासी थोक दवा कोरोबारीभी शामिल हैं। अन्य लोगों में एक जीआरपी लाइन, तीन सोरांव, एक मऊआइमा, एक करेली के निवासी हैं।