Prayagraj Corona News: कोरोना से दो बुजुर्ग और एक युवक की मौत, संख्या पहुंची 18
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है। शुक्रवार को दो बुजुर्ग सहित तीन लोगों की मौत हुई। हालांकि, युवक का अंतिम संस्कार शनिवार को कराया जाएगा। मरने वालों में एक जसरा का, दूसरा करनपुर का और तीसरा झलवा का है। जसरा का बुजुर्ग सर्राफा व्यवसायी था। वह एसआरएन में तीन जुलाई से भर्ती था जबकि युवक नौ जुलाई को एसआरएन में भर्ती हुआ था। जबकि करनपुर का बुजुर्ग एसआरएन पहुंचने से पहले ही मर चुका था। वह बृहस्पतिवार को ही आया था। आज उसका अंतिम संस्कार कराया गया।
जसरा निवासी 70 वर्षीय सर्राफा व्यवसायी के भी सोर्स का पता नहीं है। वह अपने व्यापार संबंधी वस्तुओं की खरीददारी करने के लिए शहर आता था। तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो कोरोना पॉजिटिव निकला। एसआरएन के कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ0 सुजीत कुमार ने बताया कि उसे हार्ट और बीपी की भी परेशानी थी। जबकि झलवा के युवक को डायबिटिव की परेशानी बताई जा रही है।
युवक 42 साल का था। उसे भी सांस लेने में दिक्कत होने पर एसआरएन में भर्ती कराया गया। दोनों को वेंटिलेटर पर रखा गया था। जसरा के बुजुर्ग की मौत सुबह तड़के हुए जबकि युवक की मौत देर शाम उसकी मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। उधर, करनपुर के 73 वर्षीय बुजुर्ग की हालत पहले से ही खराब थी।