{"_id":"5f3ecd04c6570722e865fed2","slug":"prayagraj-corona-news-record-293-corona-infected-in-one-day-three-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj में फूटा कोरोना बम: एक दिन में रिकॉर्ड 293 संक्रमित, 4 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj में फूटा कोरोना बम: एक दिन में रिकॉर्ड 293 संक्रमित, 4 की मौत
Fri, 21 Aug 2020 08:51 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Aug 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले
- फोटो : File
कोरोना संक्रमण काल में बृहस्पतिवार को एक ही दिन में रिकार्ड 293 संदिग्ध मरीजों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना संक्रमितों की यह बढ़ती संख्या चौंकाने वाली है, लेकिन राहत की बात यह है कि कोरोना को मात देकर संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या भी इसी अनुपात में बढ़ रही है।
संक्रमण मुक्त लोगों की संख्या 280 है। इनमें विभिन्न अस्पतालों से 65 लोग डिस्चार्ज किए गए और 215 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। वहीं एसआरएन अस्पताल में चार कोविड संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक जौनपुर निवासी एक बुजुर्ग शामिल हैं।
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक 20 अगस्त को 2387 संभावित संक्रमितों के स्वाब नमूने कोविड जांच को लिए गए। 2318 की रिपोर्ट निगेटिव मिली। वहीं 293 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
संक्रमितों को उनके लक्षणों के आधार पर अस्पतालों में भर्ती कराने की कार्रवाई की जा रही है। संक्रमितों में ऐसे लोग भी शामिल हैं जो होम आइसोलेशन के लिए आवेदन कर रहे हैं। परीक्षण के बाद कार्रवाई प्रस्तावित है।
नोडल अधिकारी कोरोना डॉ.ऋषि सहाय के मुताबिक बृहस्पतिवार को विभिन्न अस्पतालों, कोविड केयर सेंटरों से 65 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। साथ ही 215 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। इस तरह 280 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए।