फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona News: One succumbed to home isolation, four died in hospital

Prayagraj Corona News : एक ने होम आइसोलेशन में ही तोड़ा दम, चार की अस्पताल में हुई मौत

Sun, 30 Aug 2020 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Aug 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona News: One succumbed to home isolation, four died in hospital
corona in india - फोटो : पीटीआई
कोरोना से शनिवार को दो महिला के अलावा तीन व्यक्तियों की मौत हुई है। इसमें एक व्यक्ति की मौत होम आइसोलेशन में रहने के दौरान हुई। वह कैंसर के मरीज थे। मौत के बाद एक व्यक्ति को छोड़कर सभी का अंतिम संस्कार करा दिया गया। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ0 ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उधर, स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के कोविड-19 का काम देख रहे डॉ0 सुजीत कुमार ने बताया कि 24 घंटों में चार लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


पहली मौत 42 वर्षीय फूलपुर निवासी की हुई। उसे निमोनिया और गुर्दे में समस्या थी। हालत गंभीर होने पर 27 अगस्त को वह यहां आया था। शुक्रवार की रात साढ़े ग्यारह बजे मौत हुई। दूसरी मौत कर्नलगंज निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग की हुई। बुजुर्ग बीपी, शुगर और हार्ट का मरीज थे। वह एसआरएन में 25 अगस्त को भर्ती हुए थे। तीसरी मौत नैनी एडीए कॉलोनी की 55 वर्षीय महिला की हुई। महिला 28 अगस्त को भर्ती हुई थी।
विज्ञापन


चौथी मौत करेली के 44 वर्षीय व्यक्ति की हुई। व्यक्ति को शुगर और बीपी की समस्या थी। इसके अलावा पांचवीं मौत खलासी लाइन कीडगंज के 71 वर्षीय बुजुर्ग की हुई। बुजुर्ग कैंसर के मरीज थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आरआरटी की टीम घर भी गई। उनकी हालत का हवाला देकर घर वालों ने अस्पताल भेजने से मना कर दिया और घर पर ही देखरेख की बात कही। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें एक सशर्त होम आइसोलेशन में रहने की छूट दी कि कोरोना लक्षण आने पर हॉस्पिटलाइज्ड कराया जाएगा। उस समय तक उनमें कोरोना के लक्षण नहीं थे। शनिवार को उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टैगार टाउन के एक व्यक्ति की केजीएमयू में मौत

कोरोना से टैगोर टाउन के 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति कैलाश अपार्टमेंट का निवासी था। उपचार के लिए लखनउ गया था। मौत के बाद उसके शव को प्रशासनिक अफसरों ने फाफामउ में अंतिम संस्कार करा दिया। 

90 साल के बुजुर्ग ने दी कोरोना को मात

दरभंगा कॉलोनी के रहने वाले 90 वर्षीय गौरी शंकर ने कोरोना को मात दे दी। बुजुर्ग 18 अगस्त को पॉजिटिव आए थे और उपचार के निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। 11 दिन बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इसके बाद उन्हें शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कोरेाना के नोडल ऑफिसर डॉ0 ऋषि सहाय ने बताया कि बुजुर्ग अब बिल्कुल ही स्वस्थ हैं। इसके पहले भी कीडगंज की एक 90 वर्षीय महिला ने कोरोना की मात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed