फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona News: Four people die from Corona, three residents of the city

Prayagraj Corona News: कोरोना से चार लोगों की मौत तीन शहर के रहने वाले

Tue, 11 Aug 2020 12:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 Aug 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona News: Four people die from Corona, three residents of the city
कोरोना से चौथी मौत - फोटो : अमर उजाला

कोरोना की चपेट में आने से सोमवार को चार लोगों की मौत हो गई। महामारी से जिले में मरने वालों का आंकड़ा 87 पर पहुंच गया है। हालांकि सीएमओ की ओर से जारी सूचना में मृतकों की संख्या कुल 78 बताई गई है। भारद्वाजपुरम के 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत एसआरएन पहुंचने से पहले ही हो गई। इस व्यक्ति ने प्राइवेट लैब से जांच कराई थी। सोमवार सुबह ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शव को घर पर ही परिजनों ने रखा था, इसको लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति भी जताई थी। बाद में प्रशासन की टीम पहुंचकर शव को ले जाकर अंतिम संस्कार करा दिया।

विज्ञापन

Prayagraj Corona News: Four people die from Corona, three residents of the city
कोरोना से मौत - फोटो : अमर उजाला

एसआरएन के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि हंडिया निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग सात अगस्त को एसआरएन में भर्ती हुए थे। सोमवार की भोर साढ़े पांच बजे उनकी मौत हो गई। उनको बीपी, सांस की दिक्कत थी। इसी प्रकार तेलियरगंज के 47 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की रविवार की रात डेढ़ बजे मौत हो गई। उसे निमोनिया हो गया था। वह भी सात अगस्त को भर्ती हुआ था। तीसरी मौत बहादुरगंज निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति की हुई। ये पहले टैगोर टाउन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती थे। इन्हें यहां गुर्दे में परेशानी और बीपी की समस्या थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें एसआरएन में भर्ती कराया गया। दिन में दो बजे इनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Corona News: Four people die from Corona, three residents of the city
कोरोना से मौत - फोटो : PTI
चौथी मौत, कर्नलगंज स्थित भारद्वाजपुरम के 50 वर्षीय व्यक्ति की हुई। इनके परिजनों ने बताया कि छह अगस्त को बुखार आने के बाद पहले बैरहना स्थित निजी अस्पताल के एक चिकित्सक को दिखाया गया। चिकित्सक की सलाह पर निजी लैब में कोरोना की जांच कराई गई। परिजन ने बताया कि रात में दवा खाकर सोए हुए थे आराम था लेकिन सोमवार की भोर से हालत खराब हुई। सुबह कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई। उसके बाद एंबुलेंस से एसआरएन ले जाया गया। लेकिन, रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

भदोही और प्रतापगढ़ के एक-एक व्यक्ति की मौत

एसआरएन चिकित्सालय में सोमवार को दूसरे जनपद के रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई। दोनों को बीपी, शुगर की समस्या बताई जा रही है। भदोही के बुजुर्ग आठ अगस्त को एसआरएन चिकित्सालय में भर्ती हुए थे। सोमवार की भोर तीन बजे मौत हो गई। इसी तरह प्रतापगढ़ के व्यक्ति की सोमवार को मौत हुई। मौत के बाद शव को जिला प्रशासन को सौंप दिया गया। भदोही के व्यक्ति का अंतिम संस्कार फाफामऊ में कराया गया, जबकि प्रतापगढ़ के व्यक्ति का अंतिम संस्कार काला डांडा स्थित कब्रिस्तान में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed