फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona News: 8282 investigation found 505 corona infected, 432 discharged

Prayagraj Corona News : 8282 जांच में मिले 505 कोरोना के नए संक्रमित, 432 डिस्चार्ज

Fri, 21 Jan 2022 11:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Jan 2022 11:29 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण की जांच में लगी टीमों की ओर से लिए गए सैंपल में एंटीजन जांच कराने वालों की संख्या सबसे अधिक है। शुक्रवार को कुल 8282 लोगों की जांच हुई। इसमें सबसे अधिक 4244 लोगों की एंटीजन टेस्ट हुआ।

विज्ञापन
Prayagraj Corona News: 8282 investigation found 505 corona infected, 432 discharged
Prayagraj News : कोविड जांच केंद्र में सैंपल लिया गया। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कोरोना संक्रमण की जांच का दायरा बढ़ाने की बात लगातार हो रही है। लेकिन अभी जांच का दायरा 8 हजार के आस-पास ही सिमटा है। शुक्रवार को 8282 लोगों की जांच की हुई। जिसमें 505 नए संक्रमित मरीज मिले। कोरोना से लड़ रहे मरीजों में432 डिस्चार्ज हुए। इसमें जूनियर डॉक्टर, रेलवे इंजीनियर, बैक कर्मी समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। शुक्रवार को 432 मरीज डिस्चार्ज हुए। इसमें 7 मरीज अस्पताल और 425 मरीजों ने होम आइसोलेशन पूरा किया।

विज्ञापन



कोरोना संक्रमण की जांच में लगी टीमों की ओर से लिए गए सैंपल में एंटीजन जांच कराने वालों की संख्या सबसे अधिक है। शुक्रवार को कुल 8282 लोगों की जांच हुई। इसमें सबसे अधिक 4244 लोगों की एंटीजन टेस्ट हुआ। आरटीपीसीआर जांच कराने वालों की संख्या 3766 रही। इसमें निजी लैब में जांच कराने वाले 169 लोग भी शामिल है।
विज्ञापन


सबसे कम जांचे 103 ट्रूनॉट की रही। संक्रमित हुए लोगों में आरटीपीसीआर जांच कराने वाले 382, एंटीजन टेस्ट कराने वाले 97 रहे। ट्रूनॉट की जांच में संक्रमित मिले मरीजों की संख्या 26 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को जांच के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी डिग्री कालेज केअसिस्टेंट प्रोफेसर, रेलवे के इंजीनियर, एसआरएन केतीन जूनियर रेजिडेंट, सेंट जोसफ कालेज केएक शिक्षक, अपर आयुक्त नगर निगम, एसएस खन्ना डिग्री कालेज की असिस्टेंट प्रोफेसर, एसआरएन व डफरिन की स्टॉफ नर्स, रेलवे के लोकोपायलट, नगर निगम कर्मी, असिस्टेंट मैनेजर यूनियन बैंक, ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी समेत अलग-अलग विभाग केअधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

Prayagraj Corona News: 8282 investigation found 505 corona infected, 432 discharged
Prayagraj News : कोविड की जांच कराती युवती। - फोटो : प्रयागराज

बेली में 8 नए संक्रमित भर्ती
कोरोना संक्रमण की जांच में संक्रमित मिले मरीजों में 8 नए मरीज बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद अस्पताल में कुल मरीजों की संख्या 15 पहुंच गई। एक मरीज को शुक्रवार को डिस्चार्ज किया गया और दो संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया। एसआरएन में भर्ती 28 मरीजों में 12 को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। इस दौरान 4 नए संक्रमित भर्ती हुए और 6 मरीज को डिस्चार्ज किया गया। 

19349 पर सिमटा टीकाकरण
टीकाकरण में अव्वल चल रहा प्रयागराज शुक्रवार को 19,349 टीकाकरण के आंकड़े पर सिमट गया। इस दौरान 15 से 17 साल के किशोरों में 1158 का टीकाकरण हुआ। प्रीकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 974 रही। इसमें हेल्थ वर्कर 122, फ्रंट लाइन वर्कर 551 और 60 साल से अधिक उम्र वालों की संख्या 301 रही। स्कूलों में भी टीकाकरण अभियान चलाया गया। अलग-अलग स्कूलों में किशोरों ने टीकाकरण कराया।

यूपीपीएससी सचिव स्वस्थ्य, आरओ संक्रमित
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश को कोरोना नहीं हुआ है वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है। आयोग की आरओ संक्रमित मिली है। वह होम आइसोलेशन पर हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed