फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शंकरघाट स्थित शवदाह गृह में विरोध के बाद फाफामऊ घाट पर इंजीनियर का अंतिम संस्कार

Wed, 06 May 2020 08:56 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 May 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Letest Update: Birendra Singh's funeral at Phaphamau Ghat, revenge decision after protest at Shankarghat
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना संक्रमित इंजीनियर का बुधवार को दोपहर बाद फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। घाट पर इंजीनियर के भतीजे ने मुखाग्नि दी। इसके पहले प्रशासन ने शंकरघाट स्थित शवदाह गृह में शव के अंतिम संस्कार का निर्णय लिया था, लेकिन लोगों ने विरोध कर दिया। उन्होंने संक्रमण फैलने और मोहल्लेवालों की सुरक्षा का हवाला देते हुए शवदाह गृह में क्रियाकर्म करने से मना कर दिया। 

Prayagraj Corona Letest Update: Birendra Singh's funeral at Phaphamau Ghat, revenge decision after protest at Shankarghat
prayagraj news - फोटो : prayagraj

शंकरघाट विद्युत शवदाह गृह ले जाने की थी तैयारी

कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सांस लेने में दिक्कत की शिकायत पर इंजीनियर को एसआरएन हास्पिटल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। यहां मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें वेंटीलेटर का सपोर्ट दिया गया, लेकिन रात करीब 11.30 बजे उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली थी। प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल के हिसाब से इंजीनियर की अत्येष्टि शंकरघाट विद्युत शवदाह गृह में कराने का निर्णय लिया था।

सुबह नौ बजे परिजनों को कालिंदीपुरम क्वारंटीन सेंटर से एसआरएन लाया गया। वहां खबर आई कि स्थानीय लोगों ने शंकरघाट पर कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार कराने का विरोध किया है। प्रशासन ने दूसरी जगह तलाशी पर कहीं बात नहीं बनी। अंत में दो बजे के करीब अचानक फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया गया।

Prayagraj Corona Letest Update: Birendra Singh's funeral at Phaphamau Ghat, revenge decision after protest at Shankarghat
prayagraj news - फोटो : prayagraj

अंतिम संस्कार में परिवार के सिर्फ चार व्यक्ति

इंजीनियर के अंतिम संस्कार में फाफामऊ घाट पर उनके परिवार के सिर्फ चार लोगों को ही ले जाया गया। मुखाग्नि देने वाले उनके भतीजे के अलावा तीन लोग ही पहुंचे। इसके अलावा प्रशासन की ओर से एडीएम नजूल, कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय, स्वास्थ्य विभाग की कोविड टीम और कुछ पुलिस कर्मी शामिल थे। विरोध की आशंका में फाफामऊ घाट पर अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया था। शाम करीब सवा चार बजे अंतिम संस्कार के बाद लोगों को क्वारंटीन सेंटर पहुंचाया गया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed