फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Congress wins betting on Patel

प्रयागराजः फूलपुर से कांग्रेस ने लगाया पटेलों पर दांव

Fri, 29 Mar 2019 01:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Mar 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Congress wins betting on Patel
congress - फोटो : प्रयागराज
फूलपुर लोकसभा सीट पर तमाम अटकलों को विराम देते हुए अंतत: बृहस्पतिवार की देर शाम कांग्रेस ने अपना पत्ता खोल दिया। इस सीट पर कांग्रेस-अद(कृष्णा) गठबंधन के साझा उम्मीदवार केरूप में अद संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के दामाद पंकज निरंजन को चुनाव लड़ाने का एलान किया। फूलपुर सीट पटेल बाहुल्य होने की वजह से इस समीकरण को मुफीद मानते हुए यह सीट अद(कृष्णा) के खाते में देने पर कांग्रेस ने सहमति जताई है।
विज्ञापन


कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी व केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक की ओर से देर शाम जारी सूची में फूलपुर से पंकज निरंजन को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की गई। पटेल बाहुल्य सीट होने की वजह से बाद अपना दल (कृष्णा पटेल गुट) ने फूलपुर लोक सभा सीट पर अपनी दावेदारी प्रियंका गांधी के पूर्वी यूपी के दौरे केसमय ही कर दी गई।
विज्ञापन


इसके लिए हफ्ते भर से कृष्णा पटेल अपनी पुत्री व पार्टी महासचिव पल्लवी पटेल के साथ दिल्ली में डेरा डाले हुए थीं। इससे पहले इस सीट से कृष्णा पटेल को ही उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन दोनों सहयोगी दलों के बीच हुई वार्ता के बाद यहां से पल्लवी के पति पंकज को चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया। इससे पहले पीलीभीत और गोंडा सीटें अद(कृष्णा) के खाते में गई थीं। फूलपुर को लेकर अब अद(कृष्णा) तीन सीटों पर कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि फूलपुर सीट पर अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल लगातार तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि तब उन्हें सफलता हाथ नहीं लग सकी थी। लेकिन , अब बदले समीकरणों में एक बार फिर कांग्रेस ने पटेलों पर भरोसा जताते हुए अद (कृष्णा) गठबंधन को यह सीट दी है। उल्लेखनीय है कि फूलपुर किसी जमाने में कांग्रेस का अभेद्य किला रहा है। यहां से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू तीन बार और उनकी बहन विजय लक्ष्मी पंडित एक बार चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed