प्रयागराज : स्वराज भवन पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त
सुरक्षा अधिकारियों ने पहले ही उनसे मिलने वालों की सूची तैयार कर ली थी, जिसमें करीब तीन दर्जन से अधिक नाम शामिल थे। स्वराज भवन पहुंचने के बाद यहां की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट की ट्रस्टी डॉ. मधु चंद्रा के बेटे की शादी में हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज पहुंच गए। करीब साढ़े चार बजे उनका निजी विमान प्रयागराज पहुंचे। यहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वह स्वराज भवन पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।
उनसे मिलने और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। सुरक्षा अधिकारियों ने पहले ही उनसे मिलने वालों की सूची तैयार कर ली थी, जिसमें करीब तीन दर्जन से अधिक नाम शामिल थे। स्वराज भवन पहुंचने के बाद यहां की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। राहुल गांधी के आगमन के मद्देनजर कुछ देर तक स्वराज भवन के आसपास वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था।
एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए कांग्रेस के 34 नेताओं की सूची एडीएम सिटी को सौंपी गई है। वह शाम को कमला नेहरू अस्पताल की सीईओ डॉ मधु चंद्रा के पुत्र की शादी के उपलक्ष्य में आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान संगम पर कार्यकर्ता संवाद आयोजित करने की भी तैयारी थी, लेकिन समयाभाव और सुरक्षा कारणों से उसे निरस्त कर दिया गया है।
राहुल गांधी रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे इंडिगो के विमान से बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से सीधे स्वराज भवन पहुंचे। स्वराज भवन में कुछ देर विश्राम के बाद वह कमला नेहरू अस्पताल परिसर में सीईओ डॉ. मधु चंद्रा के पुत्र की शादी के उपलक्ष्य में आयोजित प्रीतिभोज में शामिल होंगे। अब तक के तय कार्यक्रम के मुताबिक वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान करने के बाद वह स्वराज भवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
एयरपोर्ट पर सिर्फ प्रमोद तिवारी से मिले राहुल
रविवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथ में पुष्पगुच्छ, गुलाब का फूल और बुके लेकर खड़े थे, लेकिन राहुल गांधी ने सिर्फ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी से ही मुलाकात की। राहुल ने प्रमोद तिवारी का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाया और दोनों स्वराज भवन पहुंचे। यहां उन्होंने प्रमोद तिवारी के साथ काफी देर तक गुफ्तगू की। माना जा रहा है कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने प्रमोत तिवारी के साथ चर्चा की।