फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Computer operator arrested red-handed while accepting a bribe of ₹50,000; he was taking the money f

Prayagraj : 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगेहाथ गिरफ्तार, प्रधान से ले रहा था रकम

Mon, 03 Aug 2026 06:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Aug 2026 06:10 PM IST
सार

भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) प्रयागराज की टीम ने सोमवार को फतेहपुर जिले के हथगांव ब्लॉक में बड़ी कार्रवाई करते हुए संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर हफीजुर्रहमान को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Prayagraj: Computer operator arrested red-handed while accepting a bribe of ₹50,000; he was taking the money f
हफीजुर्रहमान, आरोपी कंप्यूटर आपरेटर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) प्रयागराज की टीम ने सोमवार को फतेहपुर के हथगांव ब्लॉक में संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर हफीजुर्रहमान को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ग्राम पंचायत में कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्य के भुगतान के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। मंगलवार टीम आरोपी को एंटी करप्शन कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन


फतेहपुर सुरजीपुर ग्राम पंचायत के प्रधान संतोष कुमार ने 31 जुलाई को एंटी करप्शन थाना प्रयागराज में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों का भुगतान कराने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर हफीजुर्रहमान 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद सोमवार को एंटी करप्शन की 13 सदस्यीय ट्रैप टीम ने हथगांव स्थित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर जाल बिछाया।
विज्ञापन


दोपहर करीब 1:50 बजे आरोपी को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी हफीजुर्रहमान कल्याणपुर के हसनगंज गांव का निवासी है। वह वर्तमान में ग्राम विकास विभाग में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में ब्लॉक हथगांव में कार्यरत था। टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना खागा में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्वत मांगने पर इन नंबरों पर करें कॉल

एंटी करप्शन के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो उसके खिलाफ तुरंत प्रयागराज शिकायत नंबर- 9454402490 व लखनऊ कंट्रोल रूम नंबर- 9454402484 पर शिकायत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed