{"_id":"61f439ef71e87f5b6a322484","slug":"prayagraj-competitive-student-gave-his-life-by-writing-suicide-note-allahabad-news-ald3259065172","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सुसाइड नोट लिखकर प्रतियोगी छात्र ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सुसाइड नोट लिखकर प्रतियोगी छात्र ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुसाइड नोट लिखकर प्रतियोगी छात्र ने दी जान
प्रयागराज। कैंट के बेली गांव में रहने वाले प्रतियोगी छात्र शिवांकर मिश्रा (21) ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। पुलिस का कहना है कि परिजन भी वजह नहीं बता पाए। पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया है।
गोंडा के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र स्थित इसईया गांव निवासी शिवांकर तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर था। वह गोंडा स्थित एक कॉलेज से बीए तृतीय वर्ष का छात्र था और बेली गांव में किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करता था।
बृहस्पतिवार रात वह अपने कमरे में बने टिन शेड के एंगल में फंसाए गए फंदे पर लटका मिला। आसपास के छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे की जांच की तो सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि वह जो कर रहा है, उसके लिए वह खुद जिम्मेदार है। कैंट पुलिस का कहना है कि यह भी बात सामने आई है कि छात्र किसी युवती से बातचीत करता था। परिजनों ने बताया कि फोन पर आखिरी बार हुई बात में उसने कहा था कि इस बार लेखपाल भर्ती में उसका चयन हो जाएगा। उसने यह भी कहा था कि बाकी विषयों की तैयारी हो गई है और अब वह सामान्य ज्ञान की तैयारी में जुटेगा। पुलिस का कहना है कि उसने फांसी क्यों लगाई, इस बारे में परिजन भी कुछ स्पष्ट नहीं बता सके।