फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj's commissioner accused wife and son of contracting work for kumbh mela

प्रयागराज के कमिश्नर पर पत्नी-बेटे को कुंभ के काम का ठेका देने का आरोप

Sat, 09 Feb 2019 07:05 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Sat, 09 Feb 2019 07:05 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj's commissioner accused wife and son of contracting work for kumbh mela
कुंभ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

यूपी विधान परिषद में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने प्रयागराज के कमिश्नर आशीष गोयल पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए उन्होंने कहा कि उक्त अधिकारी ने अपनी पत्नी और बेटे को कुंभ के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यों का ठेका दे दिया। उन्हें करोड़ों रुपये का काम बिना टेंडर आवंटित कर दिया गया। उन्होंने काम रोककर इस पर चर्चा कराने तथा इन घोटालों की जांच के लिए विधान परिषद के सदस्यों की समिति बनाए जाने की मांग की। इस पर नेता सदन दिनेश शर्मा ने कहा कि इस तरह बिना किसी आधार के आरोप नहीं लगाया जाना चाहिए। यदि आपके पास तथ्य और सुबूत हैं तो हलफनामे के साथ दीजिए, उस पर जांच कराई जाएगी और कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। कुंभ के लिए 2900 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। 2147 करोड़ जारी किए गए हैं। वहां किए जा रहे कार्यों का थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रयागराज में शिक्षिकाओं के यौन उत्पीड़न का भी मामला उठा
शिक्षक दल ने प्रयागराज के एक कॉलेज की 18 महिलाओं के शारीरिक शोषण का मामला उठाया। शिक्षक दल के सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जिलाधिकारी ने इस मामले में जांच समिति बनाई थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट में अधिकारियोंपर लगाए गए आरोपों को सही पाया और पुलिस को कार्रवाई करने को लिखा। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर नेता सदन दिनेश शर्मा ने कहा कि यह मामला स्कूल प्रबंधन के झगड़े का है। दूसरी ओर से भी प्रार्थनापत्र आया है। शर्मा ने सदन की लॉबी में मौजूद आईजी कानून-व्यवस्था प्रवीण त्रिपाठी को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सपा के सदस्यों ने किया वॉकआउट
सपा के आनंद भदौरिया ने एक साल पहले महराजगंज के नौतनवां में सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा महिला पर छींटाकशी करने और विरोध करने पर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने का मामला उठाया। नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने कहा कि इस मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराई जानी चाहिए। इसके जवाब में नेता सदन दिनेश शर्मा ने कहा कि मामला अवैध शराब की तस्करी का था। जिस व्यक्ति की मौत हुई, उसका आपराधिक चरित्र भी रहा था। सरकार के जवाब से असंतुष्ट सपा सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। भोजनावकाश के राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हुई। इसमें अहमद हसन ने प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों, स्वास्थ्य और अन्य सेवाएं ठप होने से जनता में रोष व्याप्त होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed