फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Cold spoiled the weather, relief from fog during the day, melting increased the problem

प्रयागराज: ठंड ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज, दिन में कोहरे से राहत, गलन बढ़ाई परेशानी

Tue, 02 Jan 2024 02:31 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 02 Jan 2024 02:31 PM IST
सार

पूरे प्रदेश में इस समय ठंड का प्रकोप जारी है। इसी के चलते साल 2025 का पहला दिन काफी ठंडा रहा। प्रयागराज में भी ठंड ने अपने तेवर दिखाए।

विज्ञापन
Prayagraj: Cold spoiled the weather, relief from fog during the day, melting increased the problem
सर्दी से बचने को गर्म कपड़ो में जाते लोग। संवाद

विस्तार

उत्तर भारत के साथ प्रयागराज में भी ठंड का कहर लगातार जारी है। इसी के चलते साल 2025 का पहला दिन काफी ठंडा रहा। सुबह से ही धुंध ने आसमान पर अपना कब्जा जमा रखा था। जिसके कारण खिली धूप लोगों को नसीब नहीं हो सकी। वहीं दिन में कोहरे से कुछ राहत मिलती देखी गई। मगर गलन ने परेशानी बढ़ा दी। जिसके कारण लोगों को दिन के समय भी आग का सहारा लेना पड़ रहा था। हालांकि साल का पहला दिन होने के कारण लोगों ने इस ठंडे मौसम का भी जमकर लुप्त उठाया। लेकिन कई ऐसे भी लोग थे, जिन्होंने ठंड को देखते हुए घर पर ही नया साल मनाना उचित समझा। फिलहाल मौसम के मिजाज को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अभी दो से तीन दिन लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है।

विज्ञापन


शहर की सुबह साफ रही, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान बादलों से घिर गया। ठंडी हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी। सुबह के समय से ही ठंड ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया। वहीं दिन बढ़ने के साथ ठंड ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए। जिसके कारण सुबह के मुकाबले दिन में तापमान लुढ़क गया। ठंड की वजह से कई लोग घर में कैद रहे। ठंड से राहत मिलने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। तापमान में गिरावट के साथ शीतलहरी के साथ ठंड बढ़ने की उम्मीद है। वहीं शाम के समय गलन और भी अधिक बढ़ गई। जिसके कारण दिन डूबने के साथ कई मोहल्लों की सड़कों पर नया साल होने के बावजूद सन्नाटा पसरा रहा। विशेषज्ञों की मानें तो अभी गलन और बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन


कक्षा आठ तक स्कूल छह जनवरी तक बंद
ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के समस्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक छह जनवरी तक बंद करने का निर्देश जारी किया है। उन्होंने इस आदेश का कड़ाई साथ पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल व सांस के मरीजों को घर से बाहर न निकलने की सलाह
ह्दय व सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित रोगियों को इस मौसम में घर बाहर न निकलने की सलाह दी है। चिकित्सकों की मानें तो बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। इसके अलावा अपने चिकित्सक की सलाह के आधार पर ही कोई काम करें। चिकित्सकों की मानें तो इस मौसम में ह्दय व सांस संबंधी बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed