फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj civil line and zero road bus stop

सुबह और शाम के वक्त ही दोनों बस स्टेशन से मिलेंगी स्टेशन

Mon, 23 Dec 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj civil line and zero road bus stop
Prayagraj civil line and zero road bus stop - फोटो : CITY DESK
सुबह 11 बजे शाम पांच बजे तक सिविल लाइंस और जीरोराड बस स्टेशन रहेगा बंद
विज्ञापन

शनिवार को यात्रियों को हुई परेशानी के मद्देनजर लिया गया निर्णय
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के चलते रोडवेज ने सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन से अब सुबह और शाम के समय ही बस संचालन का निर्णय लिया है। शनिवार को एसएसपी के निर्देश पर रोडवेज प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक दोनों बस स्टेशन बंद करने को कहा था। कोई अप्रिय घटना न होने से अब रोडवेज को अब दिन में 11 बजे से शाम पांच बजे तक दोनों बस स्टेशन बंद करने का फरमान मिला है।
शनिवार 21 दिसंबर को ही एसएसपी प्रयागराज के कहने पर रोडवेज प्रशासन ने सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन अग्रिम सूचना तक के लिए बंद कर दिया था। इस दौरान बसों का संचालन नेहरू पार्क, एमएनएनआईटी के सामने प्रिटिंग कालेज, बैरहना और हर्षवर्धन चौराहे से किया गया। हालांकि यहां कोई यात्री सुविधा न होने से बस पकड़ने के लिए आ रहे लोगों को खासी परेशानी हुई। लाइट आदि का भी इंतजाम न होने की वजह से देर रात सभी बसें सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन पर लाकर खड़ी कर गई। लोगों को हुई असुविधा की बात रोडवेज प्रशासन ने एसएसपी के समक्ष रखी। इसके बाद रविवार को तय हुआ कि दिन में 11 से शाम पांच बजे तक एहतियातन इन दोनों बस स्टेशन पर बसों का संचालन न किया। इस अवधि में शहर में बनाए गए चार अस्थायी स्थानों से ही बसें संचालित की जाए।
विज्ञापन

हालांकि इस निर्देश के बाद भी सिविल लाइंस बस स्टेशन के नवाब यूसुफ रोड साइड में दिन भर थोड़ी बहुत बसों का संचालन होता रहा, लेकिन एमजी मार्ग साइड पूरी तरह से खाली रहा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने कहा कि अभी अग्रिम सूचना तक सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक दोनों बस स्टेशनों पर बसों की आवाजाही ठप रहेगी। सुबह और शाम के वक्त दोनों बस स्टेशन से यात्रियों को पहले की तरह बसें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed