फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Chargesheet against Assistant Professor accused of rape

प्रयागराज : दुष्कर्म के आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ चार्जशीट

Fri, 31 Dec 2021 04:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Dec 2021 04:22 AM IST
सार

जार्जटाउन थाने में कुछ दिनों पहले यह मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें इंस्पेक्टर व एक एसआई के अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर को भी नामजद किया गया था। साथ ही अन्य अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया था।

विज्ञापन
Prayagraj: Chargesheet against Assistant Professor accused of rape
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दुष्कर्म के आरोपी सीएमपी डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर मदन यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। यह कार्रवाई उसके खिलाफ दुष्कर्म मामले के गवाह को फर्जी तरीके से जेल भेजवाने के आरोप में दर्ज मामले में की गई है। जार्जटाउन थाने में दर्ज इस मामले में आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है। जबकि हंडिया के पूर्व इंस्पेक्टर बृजेश यादव समेत अन्य फरार हैं।

विज्ञापन


जार्जटाउन थाने में कुछ दिनों पहले यह मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें इंस्पेक्टर व एक एसआई के अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर को भी नामजद किया गया था। साथ ही अन्य अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया था। कर्नलगंज निवासी दुष्कर्म पीड़िता की ओर से यह मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें आरोप लगाया था कि दबाव बनाने के लिए उसके मुकदमे के गवाह को मदन यादव व अन्य ने पुलिसकर्मियों से मिलकर साजिशन फर्जी तरीके से जेल भेजवा दिया।
विज्ञापन


पीड़िता की ओर से शिकायत पर एडीजी जोन प्रेमप्रकाश ने मामले की जांच कराई थी। जिसमें आरोप सही मिलने पर तत्कालीन हंडिया इंस्पेक्टर बृजेश  के अलावा तत्कालीन सर्विलांस प्रभारी संजय सिंह यादव समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद विवेचना में लापरवाही पर जार्जटाउन थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा, एसआई बलवंत यादव व एसआई महेश चंद को भी निलंबित किया गया था। जार्जटाउन थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed