फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Case on suspended CDPO for indecency with female colleagues

प्रयागराज : निलंबित सीडीपीओ पर महिला सहकर्मियों से अभद्रता में केस

Sat, 09 Jul 2022 12:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Jul 2022 12:26 AM IST
सार

भुक्तभोगी की ओर से दी गई तहरीर में पुलिस को बताया गया है कि उरुवा में तैनाती के दौरान स्मृति सिंह के पास मेजा का अतिरिक्त प्रभार था। आरोप है कि इस दौरान कई बार उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग किया। विरोध पर अभद्रता की गई।

विज्ञापन
Prayagraj: Case on suspended CDPO for indecency with female colleagues
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेजा के पूर्व बाल विकास परियोजना अधिकारी(सीडीपीओ) स्मृति सिंह पर महिला सहकर्मियों से अभद्रता के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। वह वर्तमान में निलंबित चल रहे हैं। एफआईआर वर्तमान सीडीपीओ मीरा देवी की तहरीर पर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन



भुक्तभोगी की ओर से दी गई तहरीर में पुलिस को बताया गया है कि उरुवा में तैनाती के दौरान स्मृति सिंह के पास मेजा का अतिरिक्त प्रभार था। आरोप है कि इस दौरान कई बार उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग किया। विरोध पर अभद्रता की गई। कार्यालय में जोर-जोर से चिल्लाना व महिलाओं के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग इनकी आदत है। कोई न कोई बहाना लेकर यह रोज नौकरी लेने को धमकाते थे।
विज्ञापन



उनके हटने के बाद उसे प्रभार मिला तो उन्होंने रात में फोन कर धमकी दी थी। शासकीय मीटिंग के दौरान भी वह उसे दोबारा चार्ज मिलने पर देख लेने की धमकी देते हैं। 16 मार्च को भी मीटिंग केलिए जाने के दौरान उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। मेजा एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गालीगलौज व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला आयोग तक पहुंचा था मामला
आरोपी अफसर के संबंध में महिला आयोग तक शिकायत पहुंची थी। आयोग के आदेश पर डीएम ने इस प्रकरण की जांच कराई और शिकायत सही मिलने पर आरोपी को निलंबित कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed