प्रयागराज : युवती से सामूहिक दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार
गिरफ्तार दोनों आरोपियों में एक संजय उर्फ मुस्तफा है जबकि दूसरा संजू उर्फ सादिक है। मुस्तफा ई रिक्शा चलाता है जबकि सादिक नेलकड़ी की खटाल खोल रखी है। दोनों पूछताछ में खुद को निर्दोष बताते रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करेलाबाग में युवती के साथ दरिंदगी के मामले में आखिरकार करेली पुलिस की नींद टूटी। आननफानन में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पीड़िता के दो परिचितों पर नामजद मुकदमा लिखा गया। इसके बाद पीड़िता का बयान दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें कोर्ट ले जाया गया जहां मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों में एक संजय उर्फ मुस्तफा है जबकि दूसरा संजू उर्फ सादिक है। मुस्तफा ई रिक्शा चलाता है जबकि सादिक नेलकड़ी की खटाल खोल रखी है। दोनों पूछताछ में खुद को निर्दोष बताते रहे। हालांकि पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में यह बात स्वीकार की है कि दोनों उसके साथ गलत हरकत करते थे। यह बात सामने आई कि दोनों उसके पिता के परिचित थे।
पिता और भाई के गायब होने के बाद मां-बेटी ही रह गईं। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होती चली गई और दोनों आरोपियों ने इसी का फायदा उठाया। मदद के बहाने वह घर में जाते थे और युवती से गलत हरकत करते थे। साथ ही शिकायत न करने को धमकाते भी थे। करेली इंस्पेक्टर अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
तहरीर मिलने के बाद भी नहीं लिखी थी रिपोर्ट
घटना की शिकायत करेली पुलिस से 18 जुलाई को ही की गई थी। पीड़िता व उसकी मां को लेकर एक शिक्षिका करेली थाने पहुंची और तहरीर दी थी। लेकिन करेली पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर संस्कृति प्रयाग संस्था के सदस्यों ने मंगलवार को डीएम से मिलकर शिकायत की। डीएम के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र टीम के साथ पीड़िता के घर पहुंचे और पूछताछ की।
युवती के लापता पिता सरकारी कर्मचारी हैं। परिवार को पेंशन मिले, इसके लिए विभाग को नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है। पीड़ित परिवार को अन्य योजनाओं का लाभ देने के लिए भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - संजय कुमार खत्री, डीएम