फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Brother went to give exam, competitive student hanged

प्रयागराज : भाई परीक्षा देने गया, प्रतियोगी छात्र फांसी पर लटका

Sun, 23 Jan 2022 11:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Brother went to give exam, competitive student hanged
भाई परीक्षा देने गया, प्रतियोगी छात्र फांसी पर लटका
विज्ञापन

कर्नलगंज में घटना, परिवारवाले भी नहीं बता पाए वजह
प्रयागराज। कर्नलगंज के सलोरी में रहकर तैयारी करने वाले छात्र नवीन कुमार(20) ने शनिवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। साथ में रहने वाला उसका चचेरा भाई एक दिन पहले टीईटी देने के लिए अंबेडकरनगर चला गया था। घटना की जानकारी होने पर मकान मालिक व अन्य छात्र स्तब्ध रह गए। पुलिस का कहना है कि परिजन कोई वजह नहीं बता पाए। न ही मौके से कोई सुसाइड नोट मिला।

नवीन मूल रूप से अंबेडकरनगर के सुल्तानपुर पूरनपुर का रहने वाला था। उसके पिता शिक्षक हैं और वह तीन भाइयाें में दूसरे नंबर का था। इंटर के बाद वह अंबेडकर नगर स्थित एक कॉलेज से बीए कर रहा था। साथ ही तैयारी करने साल भर पहले शहर भी चला आया था और सलोरी, ओमगायत्री नगर स्थित लॉज में चचेरे भाई देवेश के साथ किराये के कमरे में रहता था। देवेश को टीईटी देना था, ऐसे में वह शनिवार सुबह अंबेडकरनगर चला गया। रात नौ बजे के करीब उसने फोन किया तो नवीन ने कॉल नहीं रिसीव की। कई बार कॉल करने के बाद भी फोन नहीं उठा तो उसने आसपास रहने वाले अन्य छात्रों को सूचना दी। पड़ोसी छात्र पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर सूचना देकर मकान मालिक और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस किसी तरह दरवाजा खोलकर भीतर पहुंची तो वह फांसी पर लटका मिला। जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि परिजन पोस्मार्टम के लिए शाम को शव लेकर रवाना हो गए। छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में वह कुछ नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed