फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Bombing on model wine shop, two youths got shrapnel

प्रयागराज : दुकान पर दिनदहाड़े बमबाजी, इंटर के छात्र समेत दो जख्मी

Fri, 15 Jul 2022 08:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 08:19 PM IST
सार

लीडर रोड निवासी पंकज सोनकर मेडिकल चौराहे के पास कोल्ड ड्रिंक व जूस की दुकान चलाता है। दोपहर में उसका भांजा निशित सोनकर निवासी कालाडांडा, हिम्मतगंज भी इसी दुकान पर बैठता है। वह एपीएस में इंटर का छात्र है।

विज्ञापन
Prayagraj: Bombing on model wine shop, two youths got shrapnel
Prayagraj News : बम के छर्रे लगने से घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर के सबसे पॉश इलाकों में शुमार मेडिकल चौराहे के पास स्थित कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर दिनदहाड़े बमबाजी की गई। दर्जन भर की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने पहले ईंट-पत्थर चलाए और फिर भागते वक्त बम से हमला किया। इसमें दुकान पर बैठा इंटर का छात्र निशित सोनकर(17) व वहां काम करने वाला खालिद(18) जख्मी हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भुक्तभोगी का कहना है कि बगल की मॉडल शॉप में शराब पीने आए युवकों ने सामान के पैसे मांगने पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल अज्ञात में मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन



लीडर रोड निवासी पंकज सोनकर मेडिकल चौराहे के पास कोल्ड ड्रिंक व जूस की दुकान चलाता है। दोपहर में उसका भांजा निशित सोनकर निवासी कालाडांडा, हिम्मतगंज भी इसी दुकान पर बैठता है। वह एपीएस में इंटर का छात्र है। रोज की तरह शुक्रवार को भी वह चार बजे के करीब दुकान पर कर्मचारी खालिद निवासी शाहगंज के साथ मौजूद था। उसने बताया कि इसी दौरान बगल स्थित मॉडल शॉप पर शराब पीने के लिए चार युवक पहुंचे। वहां जाने से पहले चारों उसकी दुकान पर आए और सामान लेकर जाने लगे।

विज्ञापन

Prayagraj: Bombing on model wine shop, two youths got shrapnel
Prayagraj News : बमबाजी के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

उसने मांगे तो पैसे देने से इंकार कर दिया, जिस पर युवक गालीगलौज करते हुए चले गए। कुछ देर बाद चारों 8-10 अन्य लोगों को लेकर आए और दुकान का सामान उठाकर फेंकने लगे। रोकने पर निशित को पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव पर खालिद पर भी हमला किया। हमलावरों में शामिल कुछ युवकों ने ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए जिससे वहां भगदड़ मच गई। अगले ही पल एक हमलावर ने बम चला दिया। जिससे जोरदार धमाका से वहां दहशत फैल गई।


इसके बाद हमलावर गालीगलौज करते हुए भाग निकले। उधर बम के छर्रे लगने से निशित व खालिद दोनों जख्मी हो गए। सूचना दी गई तो जार्जटाउन पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि भुक्तभोगी से पूछताछ की गई लेकिन वह हमलावरों का नाम-पता नहीं बता पाया। फुटेज के जरिए उनकी तलाश की जा रही है।

Prayagraj: Bombing on model wine shop, two youths got shrapnel
Prayagraj News : बमबाजी के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

बाइक से आए थे हमलावर, 26 सेकेंड में की वारदात
बमबाजी की पूरी घटना बगल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसे देखने से पता चलता है हमलावर बाइक से आए थे और 26 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर निकल भागे। इसके मुताबिक घटना 3.46 मिनट 48 सेेकेंड पर हुई। जबकि 3.47 मिनट व 14 सेकेंड पर हमलावर भाग चुके थे।


शाम होते ही लगने लगता है जमावड़ा
घटना को लेकर स्थानीय दुकानदारों में जबरदस्त आक्रोश रहा। उन्होंने बताया कि मॉडल शॉप के चलते यहां शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लगने लगता है। नियमविरुद्ध तरीके से यहां लोग दुकान के बाहर खड़े होकर भी शराब पीते हैं। जिससे आने-जाने वालों को भी दिक्कतें होती हैं। बगल में ही कॉलोनी भी है जहां से महिलाओं का निकलना भी दूभर हो जाता है। विरोध करने पर वह झगड़ने पर उतारू हो जाते हैं। इसकी तस्दीक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी की जा सकती है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ कर्नलगंज का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed