फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj bomb threat before Chief Minister Yogi Adityanath arrival caused on mobile

Prayagraj: सीएम योगी के दौरे के पहले ‘बम’ की सूचना से सनसनी, कंट्रोल रूम में आए फोन से उड़े अफसरों के होश

Sat, 08 Oct 2022 09:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Oct 2022 09:48 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज आगमन से थोड़ी देर पहले 100 नंबर पर कॉल कर एक व्यक्ति ने सूचना दी कि कुछ लोग इंदिरा भवन को बम से उड़ाने की बात कर रहे हैं। वह यह भी बात कर रहे हैं कि बम एक बैग में रखा गया है। 

विज्ञापन
prayagraj bomb threat before Chief Minister Yogi Adityanath arrival caused on mobile
प्रतीकात्मक

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर आगमन से थोड़ी देर पहले मिली एक सूचना ने पुलिस अफसरों के होश उड़ा दिए। एक शख्स ने फोन के जरिये सूचना दी कि कुछ लोग इंदिरा भवन को बम से उड़ाने की बात कर रहे हैं। इसके बाद करीब एक घंटे तक इंदिरा भवन का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। 
विज्ञापन


बेसमेंट से लेकर पांचवें तल तक एंटी सबाटोज टीम और डॉग स्क्वॉड ने तलाशी ली। पूरे परिसर की चेकिंग कराई गई। सघन तलाशी के बाद भी कुछ नहीं मिला तब सभी ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


घटना शाम करीब 4.15 बजे हुई। 100 नंबर पर कॉल कर एक व्यक्ति ने सूचना दी कि कुछ लोग इंदिरा भवन को बम से उड़ाने की बात कर रहे हैं। वह यह भी बात कर रहे हैं कि बम एक बैग में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना कंट्रोल रूम को दी गई तो अफसरों को जानकारी दी गई। इसके बाद एंटी सबाटोज टीम और डॉग स्क्वॉड भी पहुंच गया। टीम ने सबसे पहले बेसमेंट में पहुंचकर तलाशी शुरू की। इसके बाद एक-एक कर ऊपर के तलों पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड व एंटी सबाटोज टीम को देखकर दुकानदारों व ग्राहकों में भी अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। 


बहुत से दुकानदार व ग्राहक इंदिर भवन से बाहर निकलकर परिसर में खड़े हो गए। मौके पर सीओ सिविल लाइंस भी आ गए। करीब एक घंटे तक चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। इसके बाद टीम वापस चली आई। मामले में सीओ से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed