प्रयागराज : आईटीआई कैंपस में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
आनंद नगर नैनी का रहने वाला ऋषभ पांडेय उर्फ बाबू (24) पुत्र अशोक पांडेय डेयरी का काम करता था। उसने घर पर दर्जन भर से अधिक गाय और भैंस पाल रखे हैं। रोजाना वह दूध बांटने जाता था। शनिवार की रात आठ बजे वह दूध बांटने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में रविवार को ऋषभ पांडेय का शव पेड़ से लटकता मिला। उसके पैर जमीन पर थे और शरीर पेड़ पर सहारे खड़ा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पास मोहल्ले के ही चार लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
आनंद नगर निवासी अशोक पांडेय घर में ही दूध की डेरी चलाते है। उनका पुत्र ऋषभ पांडेय उर्फ बाबू (24) अपने पिता के काम में हाथ बंटाता था। शनिवार शाम को वह दूध बांटकर घर पहुंचा और कुछ काम बताकर बाहर जाने लगा। पिता ने मना करते हुए उससे बाइक की चाभी ले ली तो वह पैदल ही चला गया। रात में वह वापसस नहीं लौटा।
आरोपियों से पहले भी हो चुकी थी मारपीट
रविवार सुबह मोहल्ले के लड़के आईटीआई कॉलेज में क्रिकेट खेलने के लिए गए तो देखा कि ऋषभ का शव परिसर में अंदर एक पेड़ पर बने फंदे में लटक रहा था। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वे रोते बिलखते हुए वहां पहुंच गए। सूचना पाकर नैनी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ऋषभ के पिता ने मौके पर ही पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाले चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि दो माह पहले चारों से झगड़ा हुआ था। वे ऋषभ को उठा ले गए थे। उन्हें मारा पीटा था। पुलिस से शिकायत भी की गई थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दो बहनों का इकलौता भाई था ऋषभ
ऋषभ अपने मां पिता का इकलौता बेटा था। दो बहने हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। वह मुंबई में रहती है। उसकी छोटी बहन इंटर में पढ़ाई करती है। ऋषभ की शादी बीते 6 माह पूर्व 2 मई 2021 को करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर नीबी में हुई थी। उसकी पत्नी तीन महीने ससुराल में रहने के बाद अपने मायके चली गई थी।
दोस्त से बात करने के बाद घर में भी किया था कॉल
ऋषभ ने शनिवार रात नौ बजे अपने एक दोस्त से बात की थी। उससे कहा था कि वह घर से बाहर है। रात ग्यारह बजे परिजनों ने फोन किया तो बताया कि वह चौराहे पर है और कुछ देर में आ रहा है। इसके बाद परिजनों की उससे बात नहीं हो सकी। रात में न लौटने पर परिजनों ने ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला था।