फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Black bride looking girl returns

प्रयागराजः काला दूल्हा देख लड़की ने लौटाई बारात

Fri, 15 Mar 2019 09:44 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Mar 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Black bride looking girl returns
दो दिन के लिए दुल्हन - फोटो : Demo Pic
इलाके के जरार गांव में बृहस्पतिवार को आई बारात में उस समय हड़कंप मच गया जब द्वारचार के दौरान ही दुल्हन ने दूल्हे को देख शादी से इनकार कर दिया। बड़े-बुजुर्गों ने शादी पर काफी देर तक जोर देते रहे लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अडिग रही। उसने साफ कह दिया कि वह काले और विक्षिप्त युवक से शादी नहीं करेगी। आधी रात बाद बारात बगैर शादी के ही बैरंग लौट गई। 
विज्ञापन


जरार गांव के मूलचंद्र प्रजापति ने अपनी बेटी शिवानी की शादी मिर्जापुर जिगना के बघौरा गांव निवासी राजमणि के बेटे हरिश्चंद्र के साथ महीने भर पहले तय किया था। बृहस्पतिवार को शादी की तिथि तय हुई थी। तय तिथि के मुताबिक मूलचंद्र ने बेटी की शादी की पूरी तैयारी की। बृहस्पतिवार को शाम को बारात आई और द्वारचार की तैयारी शुरू हुई। जैसे ही द्वारचार की रस्म पूरी होनी शुरू हुई वैसे ही दुल्हन दूल्हे को देख भड़क उठी।
विज्ञापन


उसने कहा कि काले दूल्हे से शादी नहीं करूंगी। दुल्हन के इस निर्णय से हड़कंप मच गया। काफी देर तक बड़े बुजुर्गों ने शादी करने के लिए दबाव डालते रहे लेकिन दुल्हन ने अपनी जिद पर अडिग रही। फिर बाद में आधी रात बाद दूल्हे को बैरंग बारात लेकर वापस जाना पड़ा। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। उधर, कन्या पक्ष के लोगों का कहना है कि शादी तय करने के दौरान दूसरे युवक को दिखाया गया था शादी करने के लिए दूसरा युवक ले आया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed