{"_id":"60b7cf548ebc3e556465843e","slug":"prayagraj-bjp-sent-names-to-the-state-organization-for-the-block-pramukh-the-race-for-lucknow-started","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : ब्लाक प्रमुख के लिए भाजपा ने प्रदेश संगठन को भेजे नाम , शुरू हो गई लखनऊ की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : ब्लाक प्रमुख के लिए भाजपा ने प्रदेश संगठन को भेजे नाम , शुरू हो गई लखनऊ की दौड़
Thu, 03 Jun 2021 12:05 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:05 AM IST
सार
- सभी ब्लॉक से पार्टी संगठन की ओर से दो-दो संभावित उम्मीदवारों के भेजे गए नाम
विज्ञापन
bjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होने के साथ ही संबंधित पद के दावेदारों ने लखनऊ की दौड़ लगानी शुरू कर दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के संभावित तीन नाम तकरीबन तय हो चुके हैं, जबकि ब्लाक प्रमुख के लिए भाजपा गंगापार, यमुनापार और महानगर की ओर से प्रदेश संगठन दो-दो नाम भेजे गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव के संभावित प्रत्याशियों के नाम को लेकर पिछले कई दिनों से मंथन चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन नाम का चयन किया गया है। इसमें से दो की दावेदारी ज्यादा पुख्ता बताई जा रही है। इन दोनों ही दावेदारों से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मुलाकात कर चुके हैं। मुलाकात के बाद उन्होंने अपनी बात प्रदेश संगठन के समक्ष रख भी दी है। वहीं दूसरी ओर ब्लॉक प्रमुख के कई दावेदारों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
bjp
तीन नए ब्लॉक बनने के बाद प्रयागराज में इस बार ब्लॉक प्रमुख की संख्या 23 हो जाएगी। भाजपा गंगापार, यमुनापार और महानगर संगठन की ओर से भी प्रत्येक ब्लॉक के लिए दो-दो नाम प्रदेश संगठन को भेजे जाने की चर्चा है। इस बीच जिनके नाम नहीं भेजे गए हैं उसमें से कई ने लखनऊ की दौड़ भी लगानी शुरू कर दी है। कुछ बीडीसी पिछले कई दिनों से लखनऊ में ही टिके हुए हैं। बताया जा रहा है कि इसी सप्ताह पार्टी द्वारा ब्लॉक प्रमुख के उम्मीदवारों की सूची जारी की जा सकती है। इस संबंध में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र देव पांडेय का कहना है कि ऐसा लगता है कि जिस दिन पंचायत चुनाव अध्यक्ष चुनाव तिथि की घोषणा होगी उसी दिन पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम जारी सकती है। जल्द ही स्थिति साफ हो जाएगी।