फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj became the first domestic airport in the state with the movement of twenty thousand air

उपलब्धि : बीस हजार विमानों की आवाजाही वाला सूबे में पहला घरेलू एयरपोर्ट बना प्रयागराज

Thu, 08 Sep 2022 08:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 08:38 AM IST
सार

कुंभ के पूर्व  एक जनवरी 2019  से प्रयागराज एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से यात्रियों की आवाजाही आरंभ हुई और 31 अगस्त 2022 तक आने-जाने वाले विमानों की संख्या ने 20 हजार का आंकड़ा पार कर लिया। फिलहाल 44 माह के सफर में यहां आने-जाने वाले कुल विमानों की संख्या 20003 तक पहुंच गई। 

विज्ञापन
Prayagraj became the first domestic airport in the state with the movement of twenty thousand air
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट के खाते में एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। चार वर्ष से भी कम समय में प्रयागराज सूबे का पहला घरेलू एयरपोर्ट हो गया है, जहां 20 हजार से ज्यादा विमानों की आवाजाही हुई है। अगस्त 22 के आंकड़े जारी होनेे के बाद प्रयागराज के खाते में यह कामयाबी आई। कुंभ के पूर्व  एक जनवरी 2019  से प्रयागराज एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से यात्रियों की आवाजाही आरंभ हुई और 31 अगस्त 2022 तक आने-जाने वाले विमानों की संख्या ने 20 हजार का आंकड़ा पार कर लिया। फिलहाल 44 माह के सफर में यहां आने-जाने वाले कुल विमानों की संख्या 20003 तक पहुंच गई। 

विज्ञापन



बीते माह ही प्रयागराज एयरपोर्ट 15 लाख से ज्यादा आवाजाही वाला सूबे का तीसरा एयरपोर्ट बना था। हालांकि 20 हजार से ज्यादा विमानों की आवाजाही लखनऊ और वाराणसी एयरपोर्ट से भी हुई है, लेकिन यह दोनों ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं, जबकि प्रयागराज को यह उपलब्धि घरेेेेलू उड़ान के मामले में मिली है। सूबे में घरेलू उड़ान कानपुर, बरेली, आगरा, गोरखपुर एवं  हिंडन एयरपोर्ट, गाजियाबाद से भी होती है, लेकिन यह सभी विमानों की आवाजाही के  मामले में प्रयागराज से पीछे हैं।

विज्ञापन

प्रयागराज से12 शहरों के लिए है सीधी उड़ान
प्रयागराज एयरपोर्ट से देश के कई महत्वपूर्ण शहरों के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध है। वर्तमान में यहां से दिल्ली के लिए एलाइंस एयर और इंडिगो की एक-एक, मुंबई, बंगलूरू, भुवनेश्वर, पुणे, रायपुर, भोपाल, इंदौर, गोरखपुर, लखनऊ, देहरादून के लिए भी इंडिगो की एक-एक जबकि बिलासपुर के लिए एलाइंस एयर की एक उड़ान उपलब्ध है।


अगस्त में पहली बार 660 विमानों की आवाजाही 
प्रयागराज एयरपोर्ट के निर्माण के बाद पहली बार अगस्त में इस बार 660 विमानों का आवागमन हुआ। इसके पूर्व वर्ष 2021 में 537, वर्ष 2020 में 364 एवं वर्ष 2019 में 402 यात्री विमानों की एयरपोर्ट में आवाजाही हुई।


प्रयागराज एयरपोर्ट लगातार प्रगति  के पथ पर है। प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है कि कुंभ तक यहां इंटरनेशनल उड़ानें शुरू हो जाएं। यहां कई अन्य शहरों के लिए सीधी फ्लाइट चलाने की योजना है। - केशरी देवी पटेल, सांसद एवं अध्यक्ष एयरपोर्ट सलाहकार समिति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed