फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Bawal, Chakkajam, stone pelting on youth's death

प्रयागराजः युवक की मौत पर बवाल, चक्काजाम, पथराव

Fri, 08 Mar 2019 12:10 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Bawal, Chakkajam, stone pelting on youth's death
dhoomanganj - फोटो : प्रयागराज
धूमनगंज के सुलेमसराय में मजदूरी करने वाले युवक की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित लोेगों ने शव रखकर जाम लगा दिया। आरोप है कि पुलिस के लाठियां भांजने से लोग उग्र हो उठे और पथराव शुरू कर दिया। बाद में और फोर्स पहुंची और तब जाकर उपद्रवियों को खदेड़ा जा सका। इस दौरान डेढ़ घंटे तक प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर आवागमन ठप रहा। 
विज्ञापन


मजदूरी करने वाला अनिल पटेल पुत्र धरम पटेल धूमनगंज के जयंतीपुर मोहल्ले का रहने वाला था। पिछले कई दिनों से वह करेली के जाफरी कॉलोनी स्थित एक घर में काम कर रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर करंट लगने से उसकी मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित घरवाले सुलेमसराय बाजार पहुंचे और शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिली तो धूमनगंज इंस्पेक्टर फोर्स लेकर पहुंच गए। उधर जाम की वजह से कुछ ही देर में हाईवे के दोनोें ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजनों का आरोप था कि लापरवाही के चलते अनिल की मौत हुई।
विज्ञापन


इसलिए मुआवजा देने के साथ ही मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों में कई महिलाएं भी शामिल थीं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो 4.30 बजे के करीब पुलिस ने उन्हें जबरन हटाना चाहा तो नोकझोंक होने लगी। धक्कामुक्की में कुछ महिलाएं सड़क पर गिरीं, जिसका विरोध शुरू हो गया। आरोप है कि इस पर पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। इसके बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो उठे और उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मी बचने के लिए भागे तो राहगीरों में भी अफरातफरी मच गई। सूचना पर आसपास के थानों की भी फोर्स पहुंची और तब जाकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा गया। इसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई और फिर घरवालों के साथ ही शव भी धूमनगंज थाने ले जाया गया। बहुत समझाने के बाद परिजन शांत हुए और तब जाकर रात में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Prayagraj: Bawal, Chakkajam, stone pelting on youth's death
dhoomanganj - फोटो : प्रयागराज
मृतक के परिजनों ने तहरीर देकर मकान मालिक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है। भाई कमलेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका भाई अन्य लोगों के साथ राजमिस्त्री व मजदूरी का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार को जबरन उससे कटिया लगवाई जाने लगी। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि मकान मालिक जीजी सिंंह निवासी जाफरी कॉलोनी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 

मृतक का भतीजा, दरोगा घायल

Prayagraj: Bawal, Chakkajam, stone pelting on youth's death
dhoomanganj - फोटो : प्रयागराज
पथराव व लाठीचार्ज में जहां मृतक का भतीजा घायल हुआ है वहीं धूमनगंज थाने का दरोगा भी जख्मी हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज में मृतक के भतीजे अमन का सिर फट गया। वह इंटर का छात्र है। उधर पथराव में धूमनगंज थाने का एक दरोगा भी जख्मी हुआ है। उसकी पीठ पर चोट आई है। उधर पथराव व लाठीर्चा के दौरान मची अफरातफरी में कई राहगीरों के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed