फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PRAYAGRAJ: Baahubali Mafia Atiq Ahmed's 2 Lakh Prize Bete Umar Also Surrendered

प्रयागराज: बाहुबली माफिया अतीक अहमद के ढाई लाख के इनामी बेटे उमर ने भी किया सरेंडर

Tue, 23 Aug 2022 04:24 PM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Aug 2022 04:24 PM IST
सार

अतीक अहमद  के जेल जाने के बाद मोहम्मद उमर ही पिता के गैंग का संचालन शुरू कर दिया था। पुलिस इसको काफी समय से खोज रही थी। इसकी धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। बिहार, दिल्ली, राजस्थान से लेकर कोलकाता और नेपाल तक इसको पुलिस ने खोजा था लेकिन इसका कुछ पता नहीं चला था।

विज्ञापन
PRAYAGRAJ: Baahubali Mafia Atiq Ahmed's 2 Lakh Prize Bete Umar Also Surrendered
माफिया अतीक के बेटे उमर ने लखनऊ कोर्ट में किया सरेंडर - फोटो : Amar ujala

विस्तार

बाहुबली माफिया अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर ने लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीबीआई ने उसके ऊप ढाई लाख का ईनाम घोषित किया था। प्रॉपर्टी डीलर मोहित जयसवाल को अगवा कर देवरिया जेल में ले जाने और पिटाई करने के मामले में वांछित चल रहा था।  2018 से ही पुलिस इसकी खोजबीन में लगी थी और यह हर बार पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था। इस बार भी पुलिस को भनक नहीं लगी और इसने चुपके से कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया। बताया जाता है कि यह वकील के भेष में अदालत में पहुंचा था, ताकि कोई पहचान न सके। कोर्ट रूम में पहुंचने के बाद अपने ड्रेस में आ गया।

विज्ञापन


 

अतीक अहमद के छोटे बेटे और 50000 के ईनामी अली अहमद ने कुछ दिन पहले प्रयागराज में सरेंडर कर दिया था। माफिया अतीक अहमद इस समय गुजरात की अहमदाबाद जेल में बंद है।

विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

PRAYAGRAJ: Baahubali Mafia Atiq Ahmed's 2 Lakh Prize Bete Umar Also Surrendered
prayagraj news : उमर और अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अतीक अहमद  के जेल जाने के बाद मोहम्मद उमर ही पिता के गैंग का संचालन शुरू कर दिया था। पुलिस इसको काफी समय से खोज रही थी। इसकी धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। बिहार, दिल्ली, राजस्थान से लेकर कोलकाता और नेपाल तक इसको पुलिस ने खोजा था लेकिन इसका कुछ पता नहीं चला था। करीब एक महीने पहले मखुबिर की सूचना पर पुलिस इसे पकड़ने कोलकाता के मिदनापुर गई थी। सूचना लीक हो जाने के कारण यह पुलिस के पहुंचने से कुछ देर पहले ही वहां से निकल गया था, जिससे पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed