प्रयागराज: बाहुबली माफिया अतीक अहमद के ढाई लाख के इनामी बेटे उमर ने भी किया सरेंडर
अतीक अहमद के जेल जाने के बाद मोहम्मद उमर ही पिता के गैंग का संचालन शुरू कर दिया था। पुलिस इसको काफी समय से खोज रही थी। इसकी धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। बिहार, दिल्ली, राजस्थान से लेकर कोलकाता और नेपाल तक इसको पुलिस ने खोजा था लेकिन इसका कुछ पता नहीं चला था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहुबली माफिया अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर ने लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीबीआई ने उसके ऊप ढाई लाख का ईनाम घोषित किया था। प्रॉपर्टी डीलर मोहित जयसवाल को अगवा कर देवरिया जेल में ले जाने और पिटाई करने के मामले में वांछित चल रहा था। 2018 से ही पुलिस इसकी खोजबीन में लगी थी और यह हर बार पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था। इस बार भी पुलिस को भनक नहीं लगी और इसने चुपके से कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया। बताया जाता है कि यह वकील के भेष में अदालत में पहुंचा था, ताकि कोई पहचान न सके। कोर्ट रूम में पहुंचने के बाद अपने ड्रेस में आ गया।
अतीक अहमद के छोटे बेटे और 50000 के ईनामी अली अहमद ने कुछ दिन पहले प्रयागराज में सरेंडर कर दिया था। माफिया अतीक अहमद इस समय गुजरात की अहमदाबाद जेल में बंद है।
अतीक अहमद के जेल जाने के बाद मोहम्मद उमर ही पिता के गैंग का संचालन शुरू कर दिया था। पुलिस इसको काफी समय से खोज रही थी। इसकी धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। बिहार, दिल्ली, राजस्थान से लेकर कोलकाता और नेपाल तक इसको पुलिस ने खोजा था लेकिन इसका कुछ पता नहीं चला था। करीब एक महीने पहले मखुबिर की सूचना पर पुलिस इसे पकड़ने कोलकाता के मिदनापुर गई थी। सूचना लीक हो जाने के कारण यह पुलिस के पहुंचने से कुछ देर पहले ही वहां से निकल गया था, जिससे पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.