फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Awaiting Ministry of Defence green light for bus terminal; rent may have to be paid.

Prayagraj : बस अड्डे के लिए रक्षा मंत्रालय से हरी झंडी का इंतजार, देना पड़ सकता है किराया

Mon, 20 Jul 2026 04:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Jul 2026 04:01 PM IST
सार

शहर को जाम से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिला प्रशासन और रोडवेज की नजरें अब रक्षा मंत्रालय पर टिकी हैं। परेड क्षेत्र में सेना की जमीन पर अस्थायी बस अड्डा बनाने के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर के लिए प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा गया है।

विज्ञापन
Prayagraj: Awaiting Ministry of Defence green light for bus terminal; rent may have to be paid.
सिविल लाइंस रोडवेज। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर को जाम से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिला प्रशासन और रोडवेज की नजरें अब रक्षा मंत्रालय पर टिकी हैं। परेड क्षेत्र में सेना की जमीन पर अस्थायी बस अड्डा बनाने के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर के लिए प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा गया है। चर्चा है कि रक्षा मंत्रालय रोडवेज को यह भूमि देने के बदले में शुल्क ले सकता है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य पिछले वर्ष ही शुरू हुआ है। बसों का संचालन विद्या वाहिनी मैदान के अस्थायी बस स्टेशन से हो रहा है। यहां पर्याप्त जगह न होने से बसें सड़कों पर खड़ी हो जाती हैं और जाम लग जाता है। इसके समाधान के लिए पहले भी रोडवेज और जिला प्रशासन ने सेना से परेड क्षेत्र में जमीन मांगी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली थी। हाल में बैरहना बांगड़ धर्मशाला के सामने परेड क्षेत्र की जमीन को फिर से बस अड्डे के लिए प्रस्तावित किया गया और सेना से भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन


प्रस्ताव के अनुसार, अगर परेड में जमीन मिलती है तो वहां से वाराणसी, गोरखपुर एवं पूर्वांचल के तमाम शहरों के साथ मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट, रीवा, सोनभद्र के लिए बसों का संचालन होगा। वहीं, विद्या वाहिनी बस अड्डे से अयोध्या, प्रतापगढ़, लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, आगरा, बरेली व हल्द्वानी रूट की बस चलाने की योजना है। क्षेत्रीय प्रबंधक यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जिला प्रशासन के माध्यम से रक्षा मंत्रालय में अस्थायी बस स्टेशन के लिए जमीन मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed