{"_id":"6213d24feed1b75c275ad40a","slug":"prayagraj-attempted-theft-in-hdfc-documents-burnt-allahabad-news-ald3274875200","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : एचडीएफसी में चोरी का प्रयास, दस्तावेजों को जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : एचडीएफसी में चोरी का प्रयास, दस्तावेजों को जलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचडीएफसी में चोरी का प्रयास, दस्तावेजों को जलाया
-एटीएम बूथ का शीशा तोड़कर अंदर घुसे थे चोर
-चारों ओर फैला था डीजल, षड्यंत्र का भी हो सकता है मामला
प्रयागराज। जार्जटाउन स्थित एचडीएफसी की जेएलएन ब्रांच में 18 फरवरी की रात चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने भारी मात्रा में दस्तावेजों को जला दिया। उन्होंने मैनेजर का लैपटाप भी चुरा लिया। रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन जिस तरह से दस्तावेजों को जलाकर डीवीआर क्षतिग्रस्त किया गया, उससे पुलिस को शक है कि यह षड्यंत्र का भी मामला हो सकता है। 19 फरवरी की सुबह शाखा प्रबंधक सुयश अग्रवाल को सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि अंदर से धुआं निकल रहा है। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अंदर सारा सामान बिखरा था। जमीन पर डीजल फैला हुआ था। तमाम दस्तावेजों को जला दिया गया था। बैंक मैनेजर के कमरे से लैपटाप तथा अन्य जरूरी कागजात चुरा लिए थे। डीवीआर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। देखा गया कि चोर बैंक से लगे एटीएम बूथ का शीशा तोड़कर अंदर घुसे थे। मैनेजर के मुताबिक रुपये नहीं चोरी हुए लेकिन ताला तोड़ने का प्रयास किया गया था। इंस्पेक्टर जार्जटाउन ने बताया कि जिस तरह से चीजों को नष्ट किया गया है, उससे यह मामला चोरी का नहीं बल्कि षड्यंत्र का लग रहा है। जांच की जा रही है। संवाद