फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Attack on police team for measuring land, litigation on ten

प्रयागराजः जमीन माप कराने गई पुलिस टीम पर हमला, दस पर मुकदमा

Sun, 19 May 2019 01:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 May 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Attack on police team for measuring land, litigation on ten
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
पारिवारिक जमीन के विवाद में माप करने गई टीम पर एक पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। हमले में चौकी इंचार्ज दिघिया सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर सरकारी काम में व्यवधान, रिवाल्वर छीनने की कोशिश, जान से मारने का प्रयास आदि विभिन्न धाराओं में 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मांडा आहोपुर, नेवढिय़ा गांव के अखिलेश शुक्ला व तारकेश्वर शुक्ला के बीच पारिवारिक जमीन का विवाद पिछले कई महीनों से चल रहा है। जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्ष लगातार थाना दिवस, तहसील दिवस व जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र दे रहे थे। मौके पर राजस्वकर्मियों के न पहुंचने के कारण विवाद गहराता गया। अखिलेश शुक्ला के प्रार्थनापत्र पर शनिवार को लगभग दो बजे उपजिलाधिकारी मेजा दयाशंकर पाठक के आदेश पर राजस्व टीम के साथ दिघिया चौकी इंचार्ज शुभनाथ साहनी व आरक्षी संजय शर्मा के साथ विवादित जमीन की नाप जोख कराने मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

 

चौकी इंचार्ज का आरोप है कि तारकेश्वर नाथ शुक्ला, ओंकारनाथ शुक्ला, कृपाशंकर शुक्ला, मनोरमा देवी, रेखा देवी, पूनम देवी आदि चार अज्ञात लोगों ने गालियां देते हुए हमला बोल दिया। जमीन पर पटककर पीटने लगे तथा सरकारी रिवाल्वर छीनने का प्रयास किया गया। चौकी इंचार्ज व आरक्षी का मांडा सीएचसी में डॉक्टरी मुआयना कराया गया। वहीं चौकी इंचार्ज की तहरीर पर सात ज्ञात व तीन अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed