UP : बाहुबली अतीक अहमद की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद की २५ करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में फोर्स कौशाम्बी के चायल स्थित कोईलहा गांव में पहुंच गई है। गैंगस्टर के तहत यब कार्रवाई की जा रही है। माफिया ्अतीक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात जेल में बंद प्रयागराज का बाहुबली माफिया अतीक अहमद और उसके परिवार की मुस्किले लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को प्रयागराज जिला प्रशासन के निर्देश पर चायल तहसील के रसूलाबाद उर्फ कोईलहा गांव में माफिया के नाम रही करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति को सीज कर दी गई। करीब छह बीघा रकवे की इस भूमि को भूमि कुर्क करते हुए मुनादी कराकर बोर्ड लगाया गया है।
गैंगेंस्टर के मामले में गुजरात जेल में बंद अतीक अहमद की करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति चायल तहसील के रसूलबाद उर्फ कोईलहा में स्थित है। करीब छह बीघा रकबे की इस भूमि को कुर्क करने की कार्रवाई प्रयागराज प्रशासन ने शुरू की।
शुक्रवार को एसपी सिटी प्रयागराज और एसडीएम चायल मनीष कुमार यादव की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मुनादी कराते हुए संपत्ति पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया है। हालांकि, इस दौरान प्रशासनिक टीम को किसी भी तरह के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई को लेकर इलाके में हड़कंप रहा।
इनका कहना है
चायल तहसील के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा में गाटा संख्या 1116 में 1.46020 हेक्टेयर रकबे पर बाहुबली अतीक अहमद का नाम दर्ज है। प्रयागराज प्रशासन के सहयोग से इस भूमि को खोजकर सीज करते हुए कुर्की का बोर्ड लगा दिया गया है। इस जमीन की अनुमानित लागत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जाती है। मौके पर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश से संबंधित बोर्ड भी लगा दिया गया है। - मनीष कुमार यादव-एसडीएम, चायल