फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Art gallery, museum to be built on Curzon bridge

प्रयागराज : कर्जन पुल पर बनेगी आर्ट गैलरी, म्यूजियम

Fri, 06 Aug 2021 11:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Aug 2021 11:26 AM IST
सार

  • क्षमता और तकनीकी पहलुओं की बाबत एमएनएनआईटी से मांगी गई रिपोर्ट

विज्ञापन
Prayagraj: Art gallery, museum to be built on Curzon bridge
prayagraj news : कर्जन ब्रिज। - फोटो : prayagraj

विस्तार

गंगा नदी पर बना कर्जन पुल पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल होगा। उस पर आर्ट गैलरी-म्यूजियम का निर्माण कराया जाएगा। पुल की क्षमता के आकलन और तकनीकी पहलुओं को लेकर मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) से रिपोर्ट मांगी गई है। संस्थान की रिपोर्ट का इंतजार है। इसके आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


करीब 117 वर्ष पुराने कर्जन पुल के सुंदरीकरण की कवायद कुभ-2019 से पहले ही शुरू की गई थी लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई। फिर इसके ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। हालांकि , अब आर्ट गैलरी तथा संग्रहालय के रूप में तब्दील करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए पर्यटन विभाग की रेलवे प्रशासन से वार्ता हो चुकी है। यह पुल कितना भार सहन कर सकता है इसके आकलन की जिम्मेदारी एमएनएनआईटी को दी गई है। इसके साथ ही तकनीकी सहयोग भी मांगा गया है। मंडलायुक्त संजय गोयल का कहना है कि इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। एमएनएनआईटी की रिपोर्ट का इंतजार है। सकारात्मक रिपोर्ट रही तो औपचारिकताएं पूरी कर जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


शीशे से कवर्ड होगा पुल
पुल के हिस्से में आने वाला रेलवे ट्रैक और ऊपर से गुजरने वाली सडक़ को शीशे से कवर किया जाएगा। पूरी तरह से वातानुकूलित इस गैलरी में कई अन्य आकर्षण भी होंगे। गैलरी में ऐतिहासिक दस्तावेजों, कलाकृतियां रखी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन विभाग कराएगा निर्माण
आर्ट गैलरी और म्युजियम का निर्माण पर्यटन विभाग की ओर से कराया जाएगा। इसके अलावा स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत भी बजट का इंतजाम किया जाएगा।

कर्जन पुल पर 1905 में शुरू हुआ था आवागमन
गंगा नदी पर कर्जन पुल का 1904 में निर्माण हुआ था। रेलवे ब्रिज के ऊपर से सडक़ भी गुजर रही है। इन पर 1905 में आवागमन शुरू हुआ था। 1998 में इस पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। अब दो पहिया वाहनों का आवागमन भी रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed