{"_id":"61b603fdc26fcd0385261e08","slug":"prayagraj-army-gets-26-brave-helicopter-pilots-course-completed-after-hard-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सेना को मिले 26 जांबाज हेलीकॉप्टर पॉयलट, कठिन ट्रेनिंग के बाद पूरा हुआ कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सेना को मिले 26 जांबाज हेलीकॉप्टर पॉयलट, कठिन ट्रेनिंग के बाद पूरा हुआ कोर्स
Sun, 12 Dec 2021 10:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:18 PM IST
सार
एयर कमोडोर एके चौरसिया, एयर ऑफिसर कमांडिंग वायु सेना स्थल बम्हरौली समारोह के समीक्षा अधिकारी रहे। उनकी अगुवाई बीएफटीएस के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अमित हरि कुलकर्णी ने की।
विज्ञापन
Prayagraj News : पायलट।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बमरौली स्थित बेसिक फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल (बीएफटीएस) में पांच माह की कठिन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद भारतीय सेना को 26 जांबाज हेलीकॉप्टर मिल गए हैं। 208वें आर्मी एविएटर्स कोर्स के समापन पर बताया गया कि इन जवानों ने अपना कोर्स पूरा कर लिया है। इस दौरान यहां इन सभी ने कठोर उड़ान के साथ जमीनी प्रशिक्षण भी प्राप्त किया।
विज्ञापन
एयर कमोडोर एके चौरसिया, एयर ऑफिसर कमांडिंग वायु सेना स्थल बम्हरौली समारोह के समीक्षा अधिकारी रहे। उनकी अगुवाई बीएफटीएस के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अमित हरि कुलकर्णी ने की। विदाई समारोह के दौरान, एयर ऑफिसर कमांडिंग ने सफलता प्राप्त प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया तथा अव्वल आने वाले अधिकारियों को ट्राफी से सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस दौरान कैप्टन आशीष कटारिया को उड़ान विषय में और बेस्ट इन ओवर ऑल मेरिट की ट्राफी से सम्मानित किया गया। वहीं कैप्टन अतुल तोमर को जमीनी पाठ्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ट्राफी दी गई। बीएफटीएस के प्रशिक्षकों में से स्क्वाड्रन लीडर अनुराग सैनी और स्क्वाड्रन लीडर आर कार्तिक को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक घोषित करने के साथ उन्हें ट्राफी दी गई। इसके पूर्व कार्यक्रम में बताया गया कि बीएफटीएस भारतीय वायु सेना का एक प्रमुख उड़ान प्रशिक्षण संस्थान है।
विज्ञापन
एचपीटी-32 विमान पर पायलटों को प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 16 दिसंबर 1987 में इसे स्थापित किया गया था। पांच जुलाई 1999 से बीएफटीएस की भूमिका भारतीय वायुसेना के फ्लाइट कैडेटों को तैयार करने से भारतीय सेना, नौसेना और तटरक्षक बल के अफसरों को प्रशिक्षित करने के लिए बदल दी गई। हेलीकॉप्टर पर भारतीय सेना के अफसरों को प्रारंभिक उड़ान प्रशिक्षण देने के लिए 26 दिसंबर 2005 को इस स्कूल को चेतक हेलीकॉप्टरों से सुसज्जित किया गया।
यहां कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन हरि कुलकर्णी के बारे में बताया गया कि उनके मार्गदर्शन में पिछले पांच महीनों में नवोदित एविएटर्स का प्रशिक्षण हुआ। ग्रुप कैप्टन ने दिसंबर 2002 में भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग पायॅलट के रूप में कमीशन किया। वह कैट ए क्वालिफाइड ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर हैं। उनके पास 3500 घंटे की उड़ान का अनुभव है।
एयर कमोडोर एके चौरसिया, एयर ऑफिसर कमांडिंग वायु सेना स्थल बम्हरौली समारोह के समीक्षा अधिकारी रहे। उनकी अगुवाई बीएफटीएस के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अमित हरि कुलकर्णी ने की।