फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Another youth identified in the murder of a relative of a BJP MLA

प्रयागराज : भाजपा विधायक के रिश्तेदार की हत्या में एक और युवक की पहचान

Thu, 06 Jan 2022 10:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Jan 2022 10:48 PM IST
सार

30 दिसंबर को हुई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसमें मुख्य आरोपी विमलेश पांडेय, उसके साथी सतीश पांडेय के अलावा तीन अन्य लोग मौके पर दिखे थे। इनमें से दो युवक गोली चलते ही भाग निकले थे।

विज्ञापन
Prayagraj: Another youth identified in the murder of a relative of a BJP MLA
Prayagraj News : विशाल गुप्ता के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते परिजन और व्यापार मंडल के सदस्य। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कीडगंज में भाजपा विधायक के बहनोई संदीप उर्फ भोले गुप्ता पर फायरिंग व उनके भाई विशाल उर्फ राजन की हत्या में घटनास्थल पर मौजूद एक और शख्स की पहचान हो गई है। पुलिस का कहना है कि यह खीरी का रहने वाला राहुल पांडेय है, जो जेल भेजे गए आरोपी सतीश का साथी है। घटना के दौरान वह भी मौके पर मौजूद था। उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


30 दिसंबर को हुई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसमें मुख्य आरोपी विमलेश पांडेय, उसके साथी सतीश पांडेय के अलावा तीन अन्य लोग मौके पर दिखे थे। इनमें से दो युवक गोली चलते ही भाग निकले थे। जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला है कि वह राहुल है, जो कीडगंज में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करता था। एसओ मनोज कुमार यादव ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि वह घटना स्थल पर क्यों आया था और हत्याकांड में उसकी कोई भूमिका तो नहीं थी?
विज्ञापन


आबकारी सिपाही की तलाश में दबिश
पुलिस को घटना के बाद मुख्य आरोपी विमलेश को फरार होने में मदद करने वाले आबकारी विभाग के सिपाही की भी तलाश है। पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को झूंसी स्थित उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। परिजन भी कुछ नहीं बता पाए। उधर, दो अन्य नामजद आरोपी अवनीश व संदीप पांडेय की तलाश में भी दबिश दी गई लेकिन वह हाथ नहीं आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed